Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बीईओ से की शिक्षकों के स्कूल से गायब रहने की शिकायत
  • देहरादून

बीईओ से की शिक्षकों के स्कूल से गायब रहने की शिकायत

RNS INDIA NEWS 02/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय रावना में शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत ग्रामीणों ने खंड शिक्षाधिकारी से की है। बीईओ को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षकों के स्कूल से नदारद रहने के कारण उनके बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। बीईओ को सौंपे ज्ञापन में पूर्व प्रधान अमर सिंह, चुन्नी सिंह, रणवीर सिंह, सरदार सिंह, आनंद सिंह, सुरेश, विरेंद्र आदि ने बताया कि प्रावि रावना में दो शिक्षक तैनात हैं। आरोप लगाया कि शिक्षक अक्सर स्कूल से गायब रहते हैं। कई दिनों तक भोजनमाता ही स्कूल का ताला खोलती हैं। शिक्षकों के गायब रहने से स्कूल में छात्रों को सिर्फ एमडीएम का भोजन दिया जाता है। बताया कि जुलाई माह में एक भी दिन दोनों शिक्षक विद्यालय में एक साथ उपस्थित नहीं रहे। दोनों ही शिक्षकों ने विद्यालय आने के लिए बारी लगा रखी है। दूरस्थ क्षेत्र का विद्यालय होने के कारण अधिकारी भी यहां नहीं पहुंचते हैं, जिससे शिक्षक मनमानी करते हैं। बताया कि शिक्षकों की लापरवाही का खामियाजा विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। लापरवाह शिक्षकों की शिकायत कई बार अधिकारियों से की जा चुकी है। बावजूद इसके उनकी लापरवाह कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो रहा है। ग्रामीणों खंड शिक्षाधिकारी से छात्रहित में कार्यवाही की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सभासदों ने किया ऊर्जा निगम के अवर अभियंता के खिलाफ प्रदर्शन
Next: बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने किए केदारनाथ के दर्शन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.