Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मुख्यमंत्री धामी ने खुद से खनन प्रेमी होने का टैग हटा लिया है: हरीश रावत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने खुद से खनन प्रेमी होने का टैग हटा लिया है: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/07/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस मित्र विपक्ष की सोच के साथ धामी सरकार पर मेहरबान दिख रही है। अक्सर सत्ताधारियों की नाक में दम करने की परिपाटी को छोड़ विपक्षी दल कांग्रेस के नेता सरकार के कामों में कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे है। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री की तारीफ से लेकर सरकार की सुविधाओं और फैसलों पर सहमति जताकर सरकार की पीठ थपथपाई जा रही है। विपक्षी दल के रूप में भाजपा जिस तरह आक्रामक रुख के साथ सत्ताधारियों की नींद हराम कर देती है, वह परिपाटी कांग्रेस में फिलहाल नहीं दिखाई दे रही।  मौजूदा सरकार में तो कांग्रेस के नेता सत्ताधारियों के सामने पूरी तरह से हथियार डालते हुए नजर आ रही है। यह बात इसलिए कही जा रही है, क्योंकि अक्सर विपक्षी दल सत्ता के हर फैसले पर किसी न किसी रूप में विरोध करते हुए ही दिखाई देते हैं, लेकिन प्रदेश में जिस तरह सत्ता से मिल रही सुख-सुविधाओं से लेकर उनके फैसले का समर्थन किया जा रहा है वह विपक्ष के मित्र भाव को जाहिर कर रहा है।
हरीश रावत यूं तो सोशल मीडिया पर विभिन्न मुद्दों को लेकर मुखर रहते हैं, लेकिन सीधे तौर पर मुख्यमंत्री की घेराबंदी कम ही करते दिखाई देते हैं। इस बार तो पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने उन पुराने आरोपों को भी वापस ले लिया है, जो उन्होंने सीएम पर खनन प्रेमी होने के लगाए थे।  हरीश रावत ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद से खनन प्रेमी होने का टैग हटा लिया है। जिसके लिए वे बधाई के पात्र है। हालांकि उन्होंने हरिद्वार के कुछ नेताओं का नाम लिए बिना मुख्यमंत्री को उनसे दूर रहने की सलाह दी है। इस दौरान हरीश रावत यह तक कह गए कि उनका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कोई बैर नहीं, इसलिए यदि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अच्छा काम कर रहे हैं तो वह उनकी सराहना भी करेंगे। हरीश रावत ने कहा पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में फिजूल खर्चो को दूर करने के लिए फैसले लिए है। वे इसके लिए उनकी तारीफ करना चाहते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में ऑनलाइन टैक्सी लाइसेंस निरस्त करे सरकार
Next: रिफंड पाने के झांसे में लगा 53 हजार का चूना

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.