Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटे सहित चार की दर्दनाक मौत
  • राष्ट्रीय

आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटे सहित चार की दर्दनाक मौत

RNS INDIA NEWS 26/07/2022
rns featured image new

बिजली गिरने की घटनाओं में तीन झुलसे

बांदा (आरएनएस)। जनपद में पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश के चलते आकाशीय बिजली गिरने से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। बीती शाम जमकर हुई बारिश के दौरान एक ही परिवार के मां बेटे सहित चार लोग जान गंवा बैठे जबकि तीन लोग बुरी तरह झुलस गए हैं।  जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को हुई चार मौतों के बाद जिले में आकाशीय बिजली से मरने वालों की संख्या 11 पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के देवरार गांव निवासी आकांक्षा राजपूत (15) पुत्री विद्यानंद रविवार को मवेशी चराने गई थी। दोपहर बाद बारिश के साथ तेज धमाके से आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। बारिश थमने के बाद चरवाहों ने उसे मृत पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही परिजन और गिरवां थानाध्यक्ष ओमशंकर शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक ओममणि वर्मा मृतका के घर पहुंची और परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही परिजनों को आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। एसडीएम को मृतक आश्रितों को तत्काल आर्थिक मदद दिलाने के निर्देश दिए। गिरवां थानाक्षेत्र में ही दौ और मौतें हुईं। ग्राम बंडे निवासी 65 वर्षीय फूलमतिया अपने 40 वर्षीय पुत्र राजेश उर्फ बल्लू साहू के साथ रविवार दोपहर खेत में बोई धान की बेड़ की रखवाली करने चली गई थीं। शाम लगभग पांच बजे बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए खेत किनारे बनी छानी के नीचे मां-बेटा बैठ गए। तभी अचानक दोनों आकाशीय बिजली की चपेट आ गए, जिससे दोनों की मौके पर मृत्यु हो गई। आकाशीय बिजली की आवाज सुन बारिश में ही ग्रामीण खेतों की तरफ भागे। तब वहां फूलमतिया व राजेश के शव पड़े मिले। मां-पुत्र की मौत होने से गांव में मातम है। राजेश अपने हिस्से के साढ़े चार बीघे खेत में धान की बेड बोए हुए था। चैथी मौत बदौसा थानाक्षेत्र पौहार गांव में हुई। गांव के मजरा जमुनिहापुरवा की 55 वर्षीय राजरानी पत्नी मुन्नू यादव रविवार शाम खेत में धान लगा रही थीं। शाम करीब छह बजे तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गई। आननफानन उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां देखते ही डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  वहीं, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मोतियारी गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अरविंद (23) पुत्र बलराम व गौरी (18) पुत्री भगवानदीन झुलस गए। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इसी थाना क्षेत्र के नौहाई गांव निवासी रामकली (60) पत्नी महादेव रविवार को खेत पर मवेशी चरा रही थी। तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस के 4 सांसदों पर हुई बड़ी कार्रवाई, लोकसभा स्पीकर ने पूरे सत्र के लिए किया निलंबित
Next: कभी ईद कभी दीवाली के बाद शहनाज गिल के हाथ लगी एक और फिल्म

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.