Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कांग्रेस के 4 सांसदों पर हुई बड़ी कार्रवाई, लोकसभा स्पीकर ने पूरे सत्र के लिए किया निलंबित
  • राष्ट्रीय

कांग्रेस के 4 सांसदों पर हुई बड़ी कार्रवाई, लोकसभा स्पीकर ने पूरे सत्र के लिए किया निलंबित

RNS INDIA NEWS 26/07/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। लोकसभा में हंगामा करने वाले चार कांग्रेस सांसदों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। इन चारों सांसदों को पूरे मानसून सत्र के लिए सदन की कार्यवाही से सस्पेंड कर दिया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की चेतावनी के बावजूद ये सांसद सदन में तख्तियां, पोस्टर लगाकर महंगाई पर विरोध जताने आ गए थे। सबसे पहले अध्यक्ष ने इन्हे सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन करने को कहा। लेकिन चारों सांसद दोबारा सदन में पोस्टर, बैनर लेकर आ गए। सदन से निलंबित कांग्रेस के सांसद में मणिकम टैगोर, राम्या हरिदास, जोथिमणि और टीएन प्रतापन शामिल है।

महंगाई पर चर्चा के लिए अध्यक्ष हुए थे तैयार
निलंबन के बाद ये चारों सांसद संसद के प्रांगण में बने राष्ट्रपिता की प्रतिमा के सामने अपना विरोध जताया। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें कहा कि वे महंगाई पर 3 बजे के बाद चर्चा कराने के लिए तैयार हैं। हालांकि उन्होंने सख्त लहजे में कहा था कि अगर आप तख्तियां दिखाना चाहते हैं, तो सदन के बाहर दिखा सकते हैं। मैं चर्चा के लिए तैयार हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मेरी दयालुता मेरी कमजोरी है। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी। जब 3 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष के नेता पुन: हाथ में तख्तियां लेकर आ गए। इसलिए जीरो आवर को 20 मिनट पहले ही स्थगित करना पड़ा।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने प्रस्ताव रखा कि इन चार सदस्यों के सदन की गरिमा के प्रतिकूल आचरण को देखते हुए इन्हें चालू सत्र की शेष अवधि के लिए कार्यवाही से निलंबित किया जाए। इसके बाद अध्यक्ष ने कहा देश के लोग सदन को चलते हुए देखना चाहते हैं लेकिन यह ऐसे नहीं चल सकता। मैं इस तरह की चीजों को अनुमित नहीं दे सकता। आपको बता दें कि कि विपक्ष मानसून सत्र के 18 जुलाई से शुरू होने के समय से ही महंगाई पर चर्चा की मांग कर रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अपना घर आश्रम में दूषित भोजन खाने से 3 लोगों की मौत, कई लोग बीमार
Next: आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटे सहित चार की दर्दनाक मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.