
ऋषिकेश। मोतीचूर फ्लाईओवर के नीचे संदिग्ध हालात में एक अधेड़ का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हरिद्वार के सरकारी अस्पताल भेज दिया है।
रायवाला पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह मोतीचूर रेंज के वन दरोगा ने पुलिस को सूचना दी कि मोतीचूर फ्लाईओवर के नीचे रायवाला की ओर जाने वाले रास्ते में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास से एक आईडी कार्ड बरामद हुआ। इसके आधार पर मृतक की पहचान वीर सिंह (54) पुत्र स्व. अमर सिंह निवासी मोतीचूर लाइनपार, हरिपुरकला के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए हरिद्वार के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि संभवतया फ्लाईओवर के बीच खाली जगह से नीचे गिरने की वजह से व्यक्ति की मौत हुई होगी।

