Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गंगा में नहा रहे तीन युवक बहे, दो लापता
  • हरिद्वार

गंगा में नहा रहे तीन युवक बहे, दो लापता

RNS INDIA NEWS 25/07/2022
rns featured image new

रुडकी। गांव के पास गंगा में नहा रहे सोंपरी के तीन में से दो युवक पानी की तेज धारा में बह गए। रायसी चौकी पुलिस और ग्रामीण घंटों उन्हें ढूंढते रहे, पर उनका कोई पता नहीं चला। सूचना पर हरिद्वार से पहुंची एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में गंगा को खंगाल रही है।
लक्सर की रायसी पुलिस चौकी का सोंपरी गांव गंगा नदी से थोड़ी ही दूर पर बसा है। शनिवार सुबह गांव के तीन दोस्त ललित पुत्र महिपाल, अंकित पुत्र नरेश कुमार और अक्षय पुत्र सुशील कुमार गंगा किनारे के पास उथले पानी में नहा रहे थे। तीनों युवकों की उम्र तकरीबन बीस-बीस साल बताई गई है। नहाते समय अंकित थोड़ा आगे चला गया। आगे पानी न केवल गहरा था, बल्कि वहां धारा का बहाव भी काफी तेज था। लिहाजा, अंकित पानी के तेज बहाव में बहने लगा। उसने शोर मचाया तो पास में नहा रहा उसका दोस्त ललित उसे बचाने गहरे पानी की तरफ चला गया। गहरे पानी मे अंकित को बचाने के बजाए ललित भी तेज धारा के साथ बह गया। तीसरा दोस्त अक्षय उनसे दूरी पर था। जब तक वह दोस्तों को बचाने पहुंचा, तब तक वे दोनों पानी की धारा में बहकर काफी आगे चले गए थे। अक्षय की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण और रायसी चौकी प्रभारी विनय मोहन द्विवेदी भी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीण मिलकर घंटों तक दोनों युवकों को ढूंढते रहे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। बाद में हरिद्वार से एसडीआरएफ की गोताखोर टीम बुलाई गई। टीम पानी में बहे दोनों युवकों की तलाश के लिए मोटर बोट की मदद से गंगा नदी में पेट्रोलिंग कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पड़ोसी का अच्छा कारोबार देखकर सैलून स्वामी करने लगा काला जादू
Next: गबन के मामले में ग्राम प्रधान समेत आठ पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.