Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गबन के मामले में ग्राम प्रधान समेत आठ पर मुकदमा
  • हरिद्वार

गबन के मामले में ग्राम प्रधान समेत आठ पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 25/07/2022
rns featured image new

 रुडकी। गबन के आरोपों में घिरे ग्राम प्रधान समेत आठ लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कलियर थाना क्षेत्र के गांव इमलीखेड़ा धर्मपुर निवासी घनश्याम ने विकास कार्यों की सूचना मांगी थी। सूचना में अनियमितता मिलने पर उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। बताया कि 2016 में इमलीखेड़ा धर्मपुर में 17 लाख की लागत से 315 स्ट्रीट लाइट लगवाई गई थी। जिनको लगाने का कार्य दक्ष एसोसिएट नाम की फर्म को दिया गया था। लोकल प्रति लाइट 4659 रुपये के आसपास थी और वारंटी 18 माह थी। जबकि कम्पनी की लाइट दो हजार रुपये की थी और वारंटी दो साल थी। गांव में 4.42 लाख रुपये में 32 से 35 किलो की 65 बैंच लगाई गई थी। जिनकी कीमत खुले बाजार से लगभग दोगुने दाम पर थी। वहीं छह लाख की लागत से विजेंद्र पाल के मकान से मुख्य मार्ग तक सीसी टाइल्स निर्मित रास्ते का निर्माण दिखाकर नियम विरुद्ध कार्य किया गया। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर इमलीखेड़ा गांव की तत्कालीन ग्राम प्रधान सरिता, तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी संजय कुमार, भूरा ठेकेदार निवासी टकाभरी थाना भगवानपुर दक्ष एसोसिएट दुकान नंबर 2 प्रथम तल हर्षित कांप्लेक्स निकट नेहरू स्टेडियम, तत्कालीन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान, मैसर्स हंसवीर ठेकेदार निवासी लिब्बरहेड़ी कोतवाली मंगलौर, आजाद इलेक्ट्रिक वर्क्स के संचालक गजेंद्र सिंह निवासी नगला चीना गुरुकुल नारसन और तत्कालीन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी धर्मपाल सैनी समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा में नहा रहे तीन युवक बहे, दो लापता
Next: डाक कांवड़ गाड़ी ने दो कांवड़ियों को कुचला, तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में सात की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.