Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • हेलंग की घटना को लेकर श्रीनगर के लोगों में रोष
  • पौड़ी

हेलंग की घटना को लेकर श्रीनगर के लोगों में रोष

RNS INDIA NEWS 19/07/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। जोशीमठ प्रखंड के हेलंग गांव में घास ला रही महिला के साथ बदसलूकी की घटना को लेकर श्रीनगर के सामाजिक कार्यकर्ताओं व विभिन्न संगठनों के लोगों ने गहरा रोष प्रकट किया है। लोगों ने इस मामले में मुख्यमंत्री से घटना की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और जल विद्युत परियोजना बनाने वाली कंपनी के कार्यों की जांच की मांग की है। एसडीएम श्रीनगर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में समाज सेवी अनिल स्वामी, गंगा असनोड़ा, शिवानी पांडेय आदि ने कहा है कि हेलंग गांव में हुई घटना महिलाओं के आंदोलन व उनकी शहादत और कुर्बानियों के बदौलत बने इस राज्य में देखना बहुत शर्मनाक व दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा उत्तराखंड के राजकीय पर्व हरेला के अवसर पर न सिर्फ हरियाली नष्ट की गई बल्कि उस हरियाली के रक्षकों पोषकों के साथ बदसलूकी की गई। उन्हें गिरफ्तार किया गया और उनका चालान किया गया। इन लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा कंपनी के साथ मिलकर वन अधिकार कानून 2006, वन पंचायत नियमावली 2012, वन संरक्षण अधिनियम 1980 का खुला उल्लंघन किया गया है। ज्ञापन देने वालों में मुकेश अग्रवाल, अमूल कुमार, सुषमा नेगी, अंजना, रेखा अग्रवाल, अनुसूया प्रसाद मलासी, सीताराम, अंकित उछोली, आमोद प्रकाश, मदन मोहन नौटियाल आदि शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अमरनाथ यात्रा पूरी होने से पहले पिघल गए बाबा बर्फानी, आगे बढ़ रहे 10,000 श्रद्धालुओं को नहीं हो पाएंगे शिवलिंग के दर्शन
Next: कार का हुआ एक्सिडेंट, देखभाल के बहाने पर्स ले भागा आरोपी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.