Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने व हथियारों के बल पर डर फैलाने के मामले में दो गिरफ्तार
  • हरिद्वार

मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने व हथियारों के बल पर डर फैलाने के मामले में दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/07/2022
rns featured image new

हरिद्वार। मारपीट, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग व हथियारों के बल पर आतंकित करने के मामले में पुलिस ने थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी अभी फरार हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों के कब्जे से मिली बंदूक, कारतूस व रिवाल्वर को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। एसओ पथरी रविन्द्र कुमार ने बताया कि लोकेश कुमार निवासी बहादरपुर जट ने गांव के ही हर्ष चौधरी, जतिन चौधरी व रजत चौधरी के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने की धमकी व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। इसके अलावा विकास कुमार निवासी बहादरपुर जट ने भी जतिन चौधरी आदि के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकद्मा दर्ज कराया था। विकास कुमार ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे डराने के लिए सोशल मीडिया में कुछ फोटोग्राफ व वीडियो डाले गए हैं। आरोपियों द्वारा गांव के चौराहे पर तलवार से केक काटने का वीडियो भी डाला गया है। जिससे गांव में भय का माहौल है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने हर्ष चौधरी के घर दबिश देकर उसके कब्जे से 12 बोर की डबल बैरल बंदूक, तीन जिंदा कारतूस किए। पूछताछ में उसने बताया कि बंदूक उसे उमेश शर्मा ने दी थी। उमेश शर्मा के घर जाकर पूछताछ की गयी तो उमेश शर्मा के पुत्र अभिनव ने बताया कि बंदूक उसके दादा राजेश्वरदत्त शर्मा के नाम पर है। जिनकी कुछ माह पूर्व मौत हो चुकी है। लाईसेंस धारी की मृत्यु होने पर भी बंदूक अपने पास रखने पर उमेश शर्मा के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 21/30 के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी हर्ष चौधरी ने पूछताछ में बताया कि फोटो में उसके भाई के हाथ में दिख रही रिवाल्वर उसके पड़ोसी शकील की है। बंदूक व रिवाल्वर उन्होंने डराने व धमकाने के लिए ली थी। शकील से की गयी पूछताछ में उसने बताया कि रिवाल्वर उसकी ही है। जो उसने जतिन को दी थी। लाईसेंसी हथियार किसी अन्य को देकर दुरूपयोग करवाने के आरोप में शकील के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 20/30 के तहत मुकद्मा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हर्ष चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि फरार हुए रजत व जतिन की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में एसओ रविन्द्र कुमार के साथ फेरूपुर चौकी प्रभारी एसआई समीप पांडेय, एसआई रूकम नेगी, कांस्टेबल सुखविन्दर, संदीप राणा, दीपक, नारायण आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 148 नए केस
Next: कांवडियों को डूबने से बचाने में अहम भूमिका निभा रहा बीईजी का तैराक दल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.