Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कांग्रेस के प्रदेश सचिव समेत 6 लोगों पर अपहरण और लूटपाट का मुकदमा दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

कांग्रेस के प्रदेश सचिव समेत 6 लोगों पर अपहरण और लूटपाट का मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 20/09/2020
rns featured image new

काशीपुर। पूर्व ग्राम प्रधान और कांग्रेस के प्रदेश सचिव समेत छह लोगों पर तमंचे के बल पर अपहरण और लूटपाट का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम रहमापुर निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 17 सितंबर की रात अपनी कार से ग्राम नादेही से पूरनपुर होते हुये घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गूलरगोजी निवासी पूर्व ग्राम प्रधान एवं मौजूदा कांग्रेस प्रदेश सचिव नईम अहमद, अनीस, शकील, नसीम, अख्तर, फहीम ने उनकी कार को ओवरटेक कर वाल्मीकि मंदिर के पास जबरन रुकवा लिया। आरोप है कि कार रुकते ही आरोपियों ने कार की ड्राइवर साइड का शीशा तोड़ दिया, जिससे ड्राइवर घबराकर भाग गया। पुष्पेंद्र का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें तमंचो के बल पर उनकी ही कार में बंधक बना लिया। इन लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर ठेकेदारी को लेकर मारपीट की। आरोप है कि पूर्व प्रधान उसे अपने अपनी राइस मिल में ले आया। उसको बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। इससे उसके शरीर पर काफी गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी दो तोले सोने की चेन एवं जेब में रखें 22500 रुपये छीन लिए। वह किसी तरह उनके चुंगल से छूटकर आया। कोतवाल एनबी भट्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेट्रोल पंप लगाने के नाम पर 31 लाख रुपये ठगे
Next: वरिष्ठ कांग्रेसी परवेज सिद्दीकी के निधन पर कांग्रेसजनों ने किया शोक व्यक्त

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.