Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • मैत्री बसों के अवैध संचालन से व्यापारी खफा
  • चम्पावत

मैत्री बसों के अवैध संचालन से व्यापारी खफा

RNS INDIA NEWS 17/07/2022
rns featured image new

चम्पावत। बनबसा के व्यापारियों ने मैत्री बसों की आड़ में अवैध रूप से डग्गामार बसें चलाने का आरोप लगाया है। व्यापारियों का कहना है कि इससे नेपाल पर आश्रित भारतीय कारोबारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। बनबसा व्यापार मंडल के अध्यक्ष परमजीत सिंह का कहना है कि लंबे समय से वह लोग अवैध रूप से डग्गामार बसों के संचालन की मांग कर रहे हैं। बताया कि जिला प्रशासन की ओर से एक आद बार शिकंजा कसने की तैयारी की गई मगर हालात फिर से वही हो गए। कहा कि इंडियन एंबेसी से दो या तीन वाहनों को मैत्री बसों के संचालन के लिए परमिट दिया गया है। लेकिन इसकी आड़ में नेपाल से कई डग्गामार बसें संचालित की जा रही हैं। जिससे वहां से आने वाले यात्री बनबसा में नहीं रुक पा रहे हैं। इस कारण भारतीय व्यापार पूरी तरह ठप हो गया है। इससे पहले रोडवेज को भी यात्री न मिलने की वजह से भारी नुकसान सहना पड़ा है। व्यापारी अभिषेक गोयल व अन्य लोगों ने भी मामले में प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग करते हुए अवैध रूप से चल रही बसों पर रोक लगाने की मांग की है। एआटीओ सुंदर वर्मा ने बताया कि गड्डा चौकी तक वाहनों की चेकिंग की जा रही है। अवैध रूप से बिना परमिट चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
Next: गोरलचौड़ में बनाया जाएगा बहुउद्देशीय भवन

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.