Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • भारी बारिश ने ली धारचूला में दो लोगों की जान
  • पिथौरागढ़

भारी बारिश ने ली धारचूला में दो लोगों की जान

RNS INDIA NEWS 16/07/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। तहसील क्षेत्र में हो रही भारी बारिश ने दो लोगों की जान ली है। स्याकुंरी में बारिश में एक मकान की छत में टूट गई । जिससे घर में दादी के साथ सो रही तीन साल की मासूम की मौत हो गई। इस हादसे में उसकी दादी घायल हुई है।पैय्यापौड़ी के कटकुना में नाले में गिर बोल्डर की चपेट में आने से 70 साल के बुजुर्ग की मौत हुई है। भारी बारिश ने शुक्रवार रात क्षेत्र में कहर बरपाया है। अतिवृष्टि से स्यांकुरी के तोक कल्यापालपला में देवीदत्त पुत्र हरिदत्त के आवासीय भवन की छत गिर गई। जिससे दबकर अपनी दादी मालती देवी के साथ सो रही तीन साल की मासूम लक्ष्मी की मौत हो गई। हादसे में दादी मालती देवी भट्ट घायल हो गई। उपजिलाधिकारी नन्दन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मौके पर रेस्क्यू के लिए पुलिस प्रशासन तथा एचटीआरएफ की टीम भेज दी गई है । एक अन्य घटना में शनिवार सुबह हरुली देवी (70) ग्राम पैय्यापोड़ी गटकुना से धारचूला आ रही थी। इसी दौरान गटकुना में उफनाए नाले में अचानक ऊपर से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से उनकी मौके में मौत हो गयी है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजस्व उपनिरीक्षक हुकुम सिंह धामी और प्रशासन को दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 5 करोड़ की लागत से बनेंगी जसपुर के गांवों में सिंचाई गूल
Next: ग्राफिक एरा का टोयोटा- किर्लोस्कर के साथ करार

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
  • जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.