Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्मैक का आदी युवक घरवालों को करता था परेशान, परिजनों ने मिलकर लगा दिया ठिकाने
  • नैनीताल

स्मैक का आदी युवक घरवालों को करता था परेशान, परिजनों ने मिलकर लगा दिया ठिकाने

RNS INDIA NEWS 10/07/2022
default featured image

रामनगर। स्मैक के नशे के आदी युवक की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक भूपाल सिंह के परिजनों ने ही मिलकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने मृतक के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार रामनगर कोतवाली क्षेत्र के सावल्दे में 13 जून को दुकानदार भूपाल सिंह उर्फ रोहित ठाकुर को परिजनों ने मृत अवस्था में रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां जांच में मृतक का गला काटकर हत्या करना प्रतीत हुआ, हैरानी वाली बात यह थी कि परिजनों की तरफ से इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई। इस संबध में थाना रामनगर से जांच शुरू की गई तो प्रथम दृष्टया में परिजनों द्वारा हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया। एसआई बीसी मासीवाल द्वारा इस मामले में पिता मोहन सिंह, भाई दीपक बिष्ट, मां राधा देवी और बहन किरण के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पिता मोहन सिंह और भाई दीपक बिष्ट को उनके घर से बाहर पकड़ कर हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया है और मां और बहन को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। भूपाल उर्फ रोहित ठाकुर परिवार का सबसे बड़ा बेटा था और घर के बगल में ही परचून तथा सब्जी की दुकान चलाता था। करीब 3 साल से रोहित स्मैक का आदी हो गया था और अक्सर पैसे को लेकर घर वालों से गाली-गलौज और मारपीट करता था। कई बार नशा मुक्ति केंद्र भेजने के वाबजूद उसमें कोई परिवर्तन नहीं आया।

11 जून को भूपाल सिंह ने घर में झगड़ा किया और अपने ताऊ आनंद सिंह को पीटकर अंगूठा काट दिया, जिसके बाद पिता मोहन सिंह ने भूपाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 12 जून को भूपाल का भाई दीपक घर पहुंचा तो तो उसके साथ भी झगड़ा किया। 13 जून की रात्रि 10:00 बजे भूपाल सिंह घर पहुंचा और परिजनों से मारपीट करने लगा तथा धमकी देने लगा कि तूमने मेरी रिपोर्ट कराई है मैं तूम्हे देख लूंगा। भूपाल सिंह ने मां, बहन, पिता, ताऊ और भाई दीपक को भी पीटा।

बेटे की रोजाना हरकतों से तंग आकर पिता मोहन सिंह ने भोपाल सिंह को जान से मारने को कहा। जिसके बाद सभी ने मिलकर भूपाल सिंह के गले पर सब्जी काटने वाले चाकू से दो वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और फिर 108 एंबुलेंस को फोन कर अस्पताल ले गए। भूपाल सिंह के शव को सीएससी रामनगर की मोर्चरी में रखवा दिया और दीपक सिंह को घर से भगा दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा नगर मण्डल अल्मोड़ा की कार्यसमिति बैठक आयोजित, जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर हुई चर्चा
Next: ग्रामीण अदालत का फरमान: हत्या के दोषी शख्स को लोगों ने जिंदा जला दिया

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.