Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा नगर मण्डल अल्मोड़ा की कार्यसमिति बैठक आयोजित, जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर हुई चर्चा
  • अल्मोड़ा

भाजपा नगर मण्डल अल्मोड़ा की कार्यसमिति बैठक आयोजित, जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर हुई चर्चा

RNS INDIA NEWS 10/07/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ रविवार, 10 जुलाई को नगर पालिका सभागार में मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी गोविंद सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर नगर मंडल द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण व अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा बैठक में उपस्थित सदस्यों का वृत्त निवेदन लिया गया। नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया और कहा कि कार्यसमिति की बैठक पार्टी में संगठन द्वारा दिये गए कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से लागू करने और संगठन द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा के लिए की जाती है। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि ने कहा कि इस कार्यसमिति की बैठक के माध्यम से केंद्र सरकार के 8 साल के जन कल्याणकारी कामों को जन जन तक पहुंचाया जाए, जिससे समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। संगठन के अपने पुराने अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने कहा आज पार्टी विश्व की सबसे पार्टी के रूप में हमारे सामने है इसलिए हमें पार्टी का सदस्य होने पर अपने आपको गौरवान्वित महसूस करना चाहिए। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक का सफर संघर्षों का समय रहा, कार्यकर्ताओं को संघर्षों से प्रेरणा लेकर संगठन के लिए काम करना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि कार्यसमिति की इस कामकाजी बैठक के माध्यम से हमें अपने स्वयं द्वारा संगठन के लिए किए कार्यों की भी समीक्षा की जानी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की। बैठक का संचालन नगर महामंत्री, सभासद मनोज जोशी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा किरन पंत, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अजय वर्मा, उपाध्यक्ष बीना नयाल, माया जोशी, देवेंद्र सत्यपाल, नगर मंत्री रमेश मेर, आशीष कुमार, दीपक पांडे, पूरन रावत, सभासद दीप्ति सोनकर, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवीर आर्य, धर्मेंद्र बिष्ट, पूनम पालीवाल, निर्मला जोशी, मीना भैसोड़ा, इंदु प्रभा जोशी, हीरा कनवाल, रणजीत सिंह भंडारी, देवाशीष नेगी, कृष्ण बहादुर सिंह, मनीष जोशी, अभय कुमार, मुकुल कुमार, नमन गुरुरानी, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा अर्जुन बिष्ट, नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सलमान अंसारी, नगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा संदीप शैली, आशीष गुरुरानी, मोहम्मद मुदस्सर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, 12336 अभ्यर्थी हुए पास
Next: स्मैक का आदी युवक घरवालों को करता था परेशान, परिजनों ने मिलकर लगा दिया ठिकाने

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.