Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कलयुगी चाचा ने किया सगी भतीजी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

कलयुगी चाचा ने किया सगी भतीजी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 27/06/2022
rns featured image new

हरिद्वार।  कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में एक कलयुगी चाचा ने अपनी ही सगी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी चाचा ने किसी को कुछ भी बताने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी। नाबालिग ने चाचा की करतूत अपनी मां को बताई। जिसके बाद मां की तहरीर पर चाचा के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस फरार चल रहे चाचा की तलाश में जुट गई है.कोतवाली ज्वालापुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ज्वालापुर के पांवघोई निवासी एक व्यक्ति की शादी करीब 16 साल पहले एक महिला से हुई थी। जिससे उसको 2 बेटियां हुई। बाद में विवाद के चलते महिला ने उसे तलाक दे दिया। इस महिला ने सहारनपुर निवासी एक व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली। बताया जा रहा है महिला की बेटी ज्वालापुर के रहने वाले महिला के पहले पति और अपने पिता के पास आती जाती रहती है। बीती एक मई को भी वह ईद पर अपने पिता के पास आई थी। तहरीर में बताया 8 मई को उसके चाचा महफूज ने 14 साल की नाबालिग भतीजी को अकेला देखा। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद लड़की सहारनपुर अपनी मां के पास वापस लौट गई। सहारनपुर लौटने के बाद लड़की तभी से लगातार गुमसुम थी। जब उसकी मां ने उससे पूछा तो उसने अपनी सारी बातें मां को बताई। जिसके बाद लड़की को लेकर वह हरिद्वार पहुंची। नाबालिग की मां ने कोतवाली ज्वालापुर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया.पढ़ें- उत्तराखंड में हिम तेंदुओं की गणना के लिए लगाए जाएंगे ट्रैप कैमरे, जानिए क्या है हिम तेंदुआकोतवाली ज्वालापुर इंचार्ज आरके सकलानी ने बताया इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब लड़की का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराए जाएंगे। साथ ही एक टीम को फरार चल रहे आरोपी की तलाश में लगा दिया गया है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इमरान खान के बेडरूम में जासूसी डिवाइस लगाने की कोशिश, बानी गाला का कर्मचारी गिरफ्तार
Next: दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, 65 वर्षीय वृद्ध घायल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.