Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून-दिल्ली के बीच 80 रुपये तक बढ़ा टोल, रोडवेज बसों का भी बढ़ जाएगा किराया
  • देहरादून

दून-दिल्ली के बीच 80 रुपये तक बढ़ा टोल, रोडवेज बसों का भी बढ़ जाएगा किराया

RNS INDIA NEWS 24/06/2022
roadways

देहरादून। दिल्ली-दून के बीच एनएच-58 पर सिवाया से सफर महंगा हो गया है। 15 रुपये से लेकर 80 रुपये तक टोल बढ़ा दिया गया है। एनएचएआई ने टोल बढ़ाने से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके बाद वेस्टर्न यूपी टोलवे कंपनी की ओर से सूचना जारी कर दी गई है। एक जुलाई से नई दरें लागू हो जाएंगी। इस बार लोकल निजी वाहनों का टोल भी पांच रुपये बढ़ा दिया गया है।
दिल्ली-दून के बीच एनएच-58 स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर हर साल एक जुलाई से टोल की दरों को संशोधित किया जाता है। कोरोना के कारण पिछले साल वृद्धि नहीं हो पाई थी। इस बार एक जुलाई से टोल की नई दरों को प्रस्तावित कर एनएचएआई को भेजा गया था। एनएचएआई ने नई दरों को मंजूरी दे दी। वर्ष 2022-23 में टोल टैक्स दरों की वृद्धि कर दी गई है। निजी वाहन (कार, जीप, वैन) के टोल टैक्स को 95 रुपये से बढ़ाकर 110 रुपये कर दिया गया है। हल्के वाणिज्यिक वाहनों का शुल्क 165 से बढ़ाकर 195 और बस-ट्रक का 335 से बढ़ाकर 385 रुपये किया। स्थानीय निजी वाहनों का टोल 20 से अब 25 रुपये किया गया है। स्थानीय वाणिज्यिक वाहनों का टोल 15 रुपये से 40 रुपये तक बढ़ाया गया है।

रोडवेज बसों का बढ़ जाएगा किराया
सिवाया टोल पर टोल टैक्स बढ़ने से मेरठ, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, सहारनपुर, दून जाने वाली रोडवेज बसों का किराया बढ़ जाएगा। बसों का टोल 335 रुपये से बढ़ाकर 385 रुपये कर दिया गया है। प्रति बस 50 रुपये प्रति फेरा टोल टैक्स बढ़ गया है।

सिवाया टोल पर नई और वर्तमान दरें (प्रति फेरा)
वाहन वर्तमान दर बढ़ी दर लोकल वर्तमान दर लोकल वाणिज्यिक वाहन (बढ़ी दर)
कार, जीप एवं वैन 95 रुपये 110 रुपये 20 (निजी) 25 रुपये (निजी), 55 रुपये
हल्के वाणिज्यिक वाहन 165 रुपये 190 रुपये 80 रुपये 95 रुपये
बस/ट्रक 335 रुपये 385 रुपये 165 रुपये 190 रुपये
मल्टी एक्सेल वाहन 540 रुपये 620 रुपये 270 रुपये 310 रुपये

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कौलागढ़ में मेयर का विरोध, लोगों ने पंचायत घर के मनमाने इस्तेमाल का आरोप लगाया
Next: दून अस्पताल में न्यूरो के एक ही डाक्टर, उमड़ रही भीड़

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.