Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ धाम में हुक्का पीने पर दो युवकों का चालान
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में हुक्का पीने पर दो युवकों का चालान

RNS INDIA NEWS 23/06/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में दो युवाओं को हुक्का पीने पर पुलिस ने 81 पुलिस अधिनियम में चालान कर दिया। धार्मिक स्थलों में इस तरह की कार्रवाई पर सख्ती से नजर रखी जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस अभियान भी चला रही है। उत्तराखंड पुलिस धार्मिक स्थलों की स्वच्छता एवं मर्यादा बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है साथ ही इसके लिए प्रतिबद्ध है। देवभूमि के धार्मिक स्थलों में आने वाले लोगों का पुलिस स्वागत कर रही है किंतु यहां पहुंचने के बाद धार्मिक स्थलों की शान्ति और मर्यादा भंग करने का प्रयास किया गया तो उनके खिलाफ नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। केदारनाथ धाम में पुलिस को बीकानेर राजस्थान निवासी किशोर पुत्र दुर्गाराम, अनिल पुत्र रामेश्वर खुले में हुक्का पीते पाए गए। उम्मीद जताई जा रही थी कि ये युवक इसके बाद हुड़दंग भी कर सकते थे, किंतु जब तक ऐसा करते केदारनाथ धाम में तैनात मुख्य आरक्षी प्रशिक्षु अर्जन सिंह रावत और मुख्य आरक्षी दीपक जोशी ने इन्हें पकड़ लिया। दोनों युवकों का 81 पुलिस अधिनियम में चालान किया गया जबकि सख्त हिदायत भी दी गई कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह का कृत्य किसी भी दशा में क्षम्य नहीं है। इधर, जनपद पुलिस ने धार्मिक एवं तीर्थ स्थल पर आने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर आकर यहां की मर्यादा एवं शान्ति को भंग न करें। यहां की पवित्रता एवं साफ-सफाई बनाएं रखें। किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारघाटी से लौटी पांच हेली कंपनियां
Next: डीएम ने ली जिला बाल श्रम टास्क फोर्स की बैठक

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.