Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • डीएम ने ली जिला बाल श्रम टास्क फोर्स की बैठक
  • टिहरी

डीएम ने ली जिला बाल श्रम टास्क फोर्स की बैठक

RNS INDIA NEWS 23/06/2022
rns featured image new

नई टिहरी। डीएम इवा श्रीवास्तव ने जिला सभागार में जिला बाल श्रम टास्क फोर्स की बैठक ली। जिला बाल श्रम टास्क फोर्स के चारधाम यात्रा के दौरान चलाये गये अभियानों की समीक्षा की। शिक्षा विभाग की आधी-अधूरी जानकारी पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। सीईओ के बैठक में उपस्थित न होने पर डीएम ने स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिये। बैठक में डीएम ने गत वित्तीय तीन वर्षों में बाल एवं किशोर श्रम के अन्तर्गत चिन्ह्ति किये गये बच्चों के संबंध में जानकारी ली। डीएम ने सहायक श्रम आयुक्त केके गुप्ता को निर्देशित किया कि बाल एवं किशोर श्रम के अन्तर्गत चिन्ह्ति किये गये बच्चों की सूची शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराकर हर 15 दिन में की गई कार्यवाही की रिपोर्ट लेना सुनिश्चित करें। साथ ही हर तीन माह में जिला बाल श्रम टास्क फोर्स की बैठक आयोजित करवाना भी सुनिश्चित करें। जनपद को चाइल्ड लेबर फ्री करने के साथ ही चिन्हित किये गये बच्चों को भविष्य को सुनिश्चित करने पर चर्चा की। थानों के उप निरीक्षकों को निर्देशित किया कि चाइल्ड लेबर एवं भिक्षावृत्ति के लिए संवेदनशील स्थान में शिवपुरी, मुनीकीरेती, ढालवाला, शीशम झाड़ी, तपोवन व धनोल्टी में नियमित रूप से कार्यवाही करें। सहायक श्रम आयुक्त केके गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2019-20 से अब तक 647 निरीक्षण कर 24 नाबालिग श्रमिक चिन्ह्ति किये गये। जिनमें 9 बाल श्रमिक एवं 15 किशोर श्रमिक शामिल हैं। 11 में एफआईआर दर्ज की गई तथा नियोजकों से 1 लाख 20 हजार की वसूली की गई। बाल एवं किशोर श्रम सम्बन्धित शिकायत पेंसिल पोर्टल, पुलिस स्टेशन, जिला टास्क फोर्स, श्रम विभाग चाइल्ड लाइन नम्बर 1098 के माध्यम से की जा सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ धाम में हुक्का पीने पर दो युवकों का चालान
Next: नशे के खिलाफ टिहरी पुलिस का अभियान शुरू

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टिहरी बांध का जलस्तर न्यूनतम, बिजली उत्पादन पर असर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.