Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटकों से मारपीट में 12 से अधिक राफ्टिंग गाइडों पर केस दर्ज
  • देहरादून

पर्यटकों से मारपीट में 12 से अधिक राफ्टिंग गाइडों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 23/06/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। मुनिकीरेती क्षेत्र में पर्यटकों के साथ मारपीट करने पर पुलिस ने बारह से अधिक राफ्टिंग गाइडों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक, केतन रावल पुत्र कालूराम निवासी अंधेरी, मुंबई, महाराष्ट्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को वे अपने दोस्तों के साथ केदारनाथ यात्रा से लौटे थे। इस दौरान मुनिकीरेती में वे लोग आस्थापथ पर घूम रहे थे। बताया कि इसी बीच राफ्टिंग वाले सिर पर राफ्ट उठाकर ले जा रहे थे, जिन्होंने उसे टक्कर मार दी। राफ्टिंग वालों को ध्यान से चलने को कहा तो एक दर्जन से अधिक लोगों ने उन्हें घेर लिया। पर्यटकों का आरोप है कि राफ्टिंग गाइड अरुण, मोनू, अभिषेक सहित अन्य 10 से 15 लोगों ने उनके साथ गाली- गलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही राफ्टिंग पैडल से केतन का सिर भी फाड़ दिया। इसके बाद वे लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थाना निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि नामजद अरुण, मोनू, अभिषेक सहित अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बताया कि आरोपियों की पहचान के प्रयास पुलिस ने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द हमलावरों को गिरफ्तार किया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अग्निपथ योजना के विरोध में उतरी भाकियू
Next: वीकेंड पर पर्यटकों से पैक रहेगी गंगाघाटी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.