Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस को सौंपा
  • ऊधम सिंह नगर

मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस को सौंपा

RNS INDIA NEWS 23/06/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। मोबाइल लूटकर भाग रहे बाइक सवार दो युवकों को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया।बिजनौर जिले के ग्राम इस्सेपुर थाना नजीबाबाद निवासी नरेन्द्र कुमार पुत्र स्व. भगवत सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि वह आदर्श नगर में किराए पर रहकर महुआखेड़ागंज में एक कम्पनी में नौकरी करता है। बीती 22 जून को रात्रि करीब 9:15 बजे वह ड्यूटी के लिए महुआखेड़ा कम्पनी को जा रहा था।इस दौरान वह सूद अस्पताल वाली गली में पीपल के पेड़ के पास पहुंचा। जहां वह मोबाइल फोन कान पर लगाकर बात कर रहा था। अचानक एक मोटरसाईकिल पर सवार दो युवक आए। दोनों ने धक्का मारकर उसका मोबाइल लूट लिया। मोबाइल लूटकर भाग रहे दोनों युवकों की बाइक थोड़ी दूर चलकर फिसल गई। और दोनों युवक जमीन पर गिर गए। इस बीच लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। दोनों युवकों को पुलिस को दे दिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम पवन पुत्र भोला निवासी गैस गोदाम के पास जसपुर खुर्द व दूसरे ने अपना नाम शादाब पुत्र शाकिर निवासी रुद्राक्ष गार्डन जसपुर खुर्द बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है। प्रभारी कोतवाल प्रदीप मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट भेजा जा रहा है। दोनों की पूर्व की क्रिमिनल हिस्ट्री भी देखी जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला से छेड़छाड़ में नामजद आरोपी गिरफ्तार
Next: सात ग्राम स्मैक के साथ एक पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.