Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बाल विकास विभाग पर लगाए आरोप
  • देहरादून

बाल विकास विभाग पर लगाए आरोप

RNS INDIA NEWS 21/06/2022
rns featured image new

दबाव में आकर महिलाओं से टीएचआर वितरण के अधिकार न छीने जाएं

विकासनगर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कुछ चुनिंदा समूहों पर आंगनबाड़ी केंद्रों दिए जाने टेक होम राशन की पैकिंग और वितरण कार्य को जबरदस्ती हथियाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को बारह से अधिक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने हरबर्टपुर के एक वेडिंग प्वाइंट में मीडिया से वार्ता कर बाल विकास विभाग पर आरोप लगाए। कहा कि कुछ समूहों की महिलाएं आंदोलन और धरना प्रदर्शन कर बाल विकास विभाग पर अनावश्यक दबाव बनाने की कोशिश कर रही हैं। कहा कि दबाव में आकर महिलाओं से टीएचआर वितरण का अधिकार न छीने जाएं। मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में महिला समूहों की क्लस्टर अध्यक्ष कल्पना बिष्ट ने कहा कि वर्ष 2015 से कुछ चुनिंदा समूहों को ही टीएचआर वितरण का कार्य सौंपा जा रहा था। जिससे अधिकांश समूहों से जुड़ी महिलाओं को सरकार की इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा था। इसका विरोध किए जाने के बाद बाल विकास विभाग की ओर से टीएचआर वितरण के लिए लॉटरी के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों का चयन किया। इस प्रक्रिया में कई नए समूहों को भी टीएचआर वितरण का अवसर मिला, जिससे इन समूहों से जुड़ी महिलाओं को भी रोजगार मिलने लगा। उन्होंने कहा कि जिन पुराने समूहों को इस बार अवसर नहीं मिला वो अब सरकार और बाल विकास विभाग पर अनावश्यक दबाव बनाकर दूसरे समूह की महिलाओं के अधिकारों का हनन करने की कोशिश कर रही हैं। कहा कि पिछले सात साल से चुनिंदा समूहों को ही लाभ मिल रहा था। अब नए समूहों को लाभ मिलने के बाद टीएचआर वितरण से वंचित पुराने समूह धरना और आंदोलन के नाम पर दुबारा वितरण अधिकार लेने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन समूहों के दबाव में नए समूह से जुड़ी महिलाओं के अधिकार नहीं छीने जाने चाहिए। इस दौरान मीना श्रीवास्तव, प्रभा, नीरू, सायरा, तारा, अनीता, दर्शनी, नाजमा, दीपा, बालेश्वरी, सविता, हेमलता आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योग
Next: लावारिस पशुओं में फैला खुरपका रोग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.