Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • स्पर्श गंगा प्रहरियों ने किया केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का स्वागत
  • हरिद्वार

स्पर्श गंगा प्रहरियों ने किया केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का स्वागत

RNS INDIA NEWS 21/06/2022
rns featured image new

हरिद्वार। स्पर्श गंगा द्वारा राज्य अतिथि गृह में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में व स्पर्श गंगस के प्रणेता सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक के सानिध्य में गंगा प्रहरियों ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का स्वागत किया। योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरिराज सिंह ने कहा कि गंगा विश्व धरोहर है। गंगा हम सबकी आस्था का केंद्र भी है। लाखों करोड़ो श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं। ऐसे में हम सब की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि गंगा को स्वच्छ व सुंदर रखना चाहिए और इसी क्रम में उन्होंने कहा कि स्पर्श गंगा प्रहरीयों द्वारा चलाए जा रहे गंगा स्वच्छता अभियान सराहनीय है। ऐसे अभियानों की धरातल पर अति आवश्यकता है। मां गंगा, पर्यावरण, व हिमनद प्राधिकरण के प्रति सचेत रहने की भी आवश्यकता है। गिरिराज सिंह ने कहा कि डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने स्पर्श गंगा अभियान चलाकर गंगा की निर्मलता एवं अविरलता के लिए व्यापक जन स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में गंगा की निर्मलता एव आविरलता  के लिए नमामि गंगे और स्पर्श गंगा सराहनीय कार्य कर रहे हैं। सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि स्पर्श गंगा अभियान निरंतर चलता रहेगा। उत्तराखण्ड से गंगा को स्वच्छता व अविरलता के साथ आगे भेजेंगे। गंगा हमारी मां व जीवन रेखा है। स्पर्श गंगा अभियान 20 से अधिक देशों में चलाया जा रहा है। स्पर्श गंगा की राष्ट्रीय समन्वयक रीता चमोली ने केदारनाथ बाबा का स्मृति चिन्ह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता अमन सिखोला व करण पंडित ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर ऋषिकेश से जॉनी लांबा, सरोज ढीमरी, नेहा नेगी, रुड़की से प्रतिभा चौहान, योगेश शर्मा, हरिद्वार से मंजू, मन्नू रावत, डा.जयपाल सिंह चौहान, अनिल अरोरा, कमला जोशी, इंदु गिरी, मनन वर्मा, अरुण पाठक, अमिता कालरा, पूनम चौहान, आमरीन, अंशु, रेखा शर्मा, संतोष सैनी, विमला डोंढियाल, शर्मिला बगवाड़ी, ममता अग्रवाल, मोनिका यादव, हरिपुर कला  से मनोज जखमोला व राजेश लखेड़ा के साथ आए सैकड़ों स्पर्श गंगा प्रहरियों ने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का स्वागत किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घूमने आए परिवार ने लगाया क्रिस्टल वर्ल्ड कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप
Next: तहसील दिवस पर 17 शिकायतें दर्ज, एक का भी समाधान नहीं

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.