Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • उद्योगपति ने ठेकेदार पर लगाया परेशान करने का आरोप
  • हरिद्वार

उद्योगपति ने ठेकेदार पर लगाया परेशान करने का आरोप

RNS INDIA NEWS 20/06/2022
rns featured image new

हरिद्वार। उद्योगपति सावन कुमार ढांड ने राज्य के मुख्य सचिव व उद्योग निदेशालय के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन प्रेषित कर ठेकेदार पर निर्माण कार्य में बाधा डालने और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। उद्योग निदेशालय के प्रबंध निदेशक को भेजे ज्ञापन में मनचंदा हर्बल प्रोडक्ट्स प्राईवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सावन कुमार ढांड बताया कि उनके द्वारा हर्बल प्रोडक्टस का नया कारखाना स्थापित किया जा रहा है। कारखाने की स्थापना में उन्हें सभी विभागों एवं अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिला है। उन्होंने बताया कि कारखाने के निर्माण का कार्य उनके द्वारा शिव कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया था। कंपनी को 20 मार्च 2022 तक निर्माण कार्य पूरा करना था। लेकिन कंपनी निर्धारित अवधि में कार्य पूरा नहीं कर सकी। इस पर उन्होंने दूसरे ठेकेदार को काम सौंप दिया। पूर्व में जिस ठेकेदार को निर्माण कार्य सौंपा गया था। उसके द्वारा कारखाने स्थापित करने के कार्य में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा आए दिन मौके पर आकर निर्माण कार्य को प्रभावित किया जा रहा है। निर्माण में बाधा उत्पन्न किए जाने से कार्य लगातार प्रभावित हो रहा है। सावन कुमार ढांड ने कहा कि पूर्व ठेकेदार द्वारा आए दिन निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार व श्रमिकों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। जिससे ठेकेदार व श्रमिक डरे सहमे हुए हैं। कारखाने का निर्माण पूरा नहीं होने से वे स्वयं भी मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उन्हें व निमार्णाधीन कारखाना स्थल पर सुरक्षा उपलब्ध करायी जाए तथा ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिससे कारखाने का निर्माण समय पर पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनेक योजनाएं चला रही है। उद्योगपतियों को राज्य में आमंत्रित कर उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।  कारखाने का निर्माण पूरा होने पर बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा तथा सरकार को भी राजस्व की प्राप्ति होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे के इंजेक्शन सहित दो गिरफ्तार
Next: लाइन ठीक करते दो बिजली कर्मी झुलसे

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.