Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • अपर्णा यादव को मिली जान से मारने की धमकी, लखनऊ में एफआईआर दर्ज
  • उत्तर प्रदेश

अपर्णा यादव को मिली जान से मारने की धमकी, लखनऊ में एफआईआर दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/06/2022
rns featured image new

लखनऊ (आरएनएस)। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव को व्हॉट्सऐप कॉल पर एक अंजान नंबर से जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने कहा कि कहा कि 72 घंटे में उड़ा देंगे। इस मामले में पुलिस ने लखनऊ के गौतम पल्ली थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

व्हॉट्सऐप पर अज्ञात नंबर से आई थी कॉल
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और बीजेपी नेता अपर्णा यादव को जान से मारने की धमकी की खबर से पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया है। पुलिस के मुताबिक, भाजपा नेता अपर्णा यादव को व्हॉट्सऐप पर अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। पुलिस फोन पर आए नंबर और फोन करने वाले की तलाश में जुट गई है। भाजपा नेता को धमकी के बाद अब गौतमपल्ली थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शमिल हुई थीं अपर्णा यादव बता दें, अपर्णा यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले सपा छोडक़र वह भाजपा में शामिल हो गई थीं। यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया था। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई थीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निशानेबाज सिप्पी सिद्धू मर्डर केस में हाईकोर्ट जज की बेटी गिरफ्तार
Next: सास को मोक्ष दिलाने हरिद्वार आई बहू को 5 साल छोटे लडक़े से हुआ प्यार, पति व 2 बच्चों को छोड़ की शादी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.