Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सास को मोक्ष दिलाने हरिद्वार आई बहू को 5 साल छोटे लडक़े से हुआ प्यार, पति व 2 बच्चों को छोड़ की शादी
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

सास को मोक्ष दिलाने हरिद्वार आई बहू को 5 साल छोटे लडक़े से हुआ प्यार, पति व 2 बच्चों को छोड़ की शादी

RNS INDIA NEWS 16/06/2022
rns featured image new

झुंझुनूं (आरएनएस)। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सिंघाना पुलिस थाना इलाके के गांव ढाणा में रिश्तों को तार-तार कर देने मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति को छोडक़र प्रेमी के साथ शादी रचा ली। पति ने पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

महिला दो बच्चों की मां
दरअसल, 33 वर्षीय यह महिला दो बच्चों की मां है। नौ साल पहले नौ साल बड़े शख्स से शादी हुई थी। अब महिला को खुद से पांच साल छोटा लडक़ा पसंद आ गया। ऐसे में उसने पति व बच्चों को छोड़ प्रेम विवाह रचा लिया। वो भी पति से बिना तलाक लिया। मामला कोर्ट में पहुंचा तो उसने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई है।

हेमराज की शादी संतोष से 17 जुलाई 2013 को हुई
हुआ यूं कि झुंझुनूं जिले के सिंघाना पुलिस थाना के ढाणा गांव के हेमराज की शादी संतोष से 17 जुलाई 2013 को हुई थी। इनके एक बेटा व एक बेटी है। पांच माह पहले संतोष अपने प्रेमी संदीप के साथ फरार हो गई थी। इन दोनों के बीच 10 माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इनकी लव स्टोरी की शुरुआत हरिद्वार से हुई।

26 सितंबर को हरिद्वार गए थे
मीडिया से बातचीत में हेमराज ने बताया कि 21 सितम्बर 2021 को उसकी ताई की मृत्यु हो गई थी। ताई की आत्मा को मोक्ष दिलाने के लिए परिवार के लिए 26 सितंबर को हरिद्वार गए थे। पत्नी संतोष भी साथ थी। हरिद्वार में ताई की अस्थियां बहाने पहुंचे तब संतोष की मुलाकात वहां पर सीकर जिले के जाटवास गांव निवासी संतोष से हुई। दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर लिए। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।

दो बच्चों को घर पर छोडक़र वह भाग गई
4 जनवरी 2022 को दो बच्चों को घर पर छोडक़र वह भाग गई। 6 जनवरी को सिंघाना पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस ने संतोष को 13 जनवरी को डिटेन किया। थाने में महिला ने प्रेमी संदीप के साथ जाने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद उसे प्रेमी के साथ भेज दिया।

बिना तलाक दिए प्रेमी से दूसरी शादी कर ली
सिंघाना थानाधिकारी भगवाना राम ने बताया कि अब हेमराज का आरोप है कि इसके बाद 16 जनवरी को उसने बिना तलाक दिए प्रेमी से दूसरी शादी कर ली। वह थाने पहुंचा तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिर वह कोर्ट पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को सिंघाना थाने में मामला दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अपर्णा यादव को मिली जान से मारने की धमकी, लखनऊ में एफआईआर दर्ज
Next: मां की मौत पर बेटी ने भाई पर लगाए आरोप

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.