Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • निशानेबाज सिप्पी सिद्धू मर्डर केस में हाईकोर्ट जज की बेटी गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

निशानेबाज सिप्पी सिद्धू मर्डर केस में हाईकोर्ट जज की बेटी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/06/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। 2015 में चंडीगढ़ में हुई नेशनल लेवल के निशानेबाज सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू की हत्या के केस में पहली गिरफ्तारी हुई है। केस की जांच कर रही सीबीआई ने बुधवार को कल्याणी सिंह नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। कल्याणी चंडीगढ़ के एक कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। हत्या के मामले में पकड़ी गईं कल्याणी हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की एक्टिंग जज सबीना की बेटी हैं।
चंडीगढ़ में राष्ट्रीय स्तर के शूटर सिद्धू के मर्डर केस में ये पहली गिरफ्तारी है, जो उनकी मौत के करीब सात साल बाद हुई है। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने कल्याणी सिंह को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से सीबीआई को कल्याणी की चार दिन का रिमांड मिली है। ऐसा दावा है कि कल्याणी सिंह उस व्यक्ति के साथ में थीं, जिसने सिप्पी सिद्धू को गोली मारी थी।

सितंबर, 2015 में हुई थी हत्या राष्ट्रीय स्तर के शूटर और वकील सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ सिप्पी सिद्धू की 20 सितंबर 2015 को चंडीगढ़ के सेक्टर 27 के एक पार्क में लाश मिली थी, उनकी गोली मारकर हत्या की गई थी। 35 साल के सिद्धू सिप्पी की मौत के मामला की जांच पहले चंडीगढ़ पुलिस ने शुरू की और फिर जनवरी 2016 में केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया। इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। छह साल से ज्यादा की जांत के बाद अब जून 2022 में एजेंसी ने एक गिरफ्तारी इस केस में की है। सीबीआई ने कही थी महिला के होने की बात सीबीआई ने केस हाथ में लेन के बाद सितंबर 2016 में इस केस में सुराग देने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। दिसंबर 2021 में इनाम राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दिया था। हालांकि एजेंसी को कोई सुराग मिलता नहीं दिखा था। सीबीआई ने एक विज्ञापन भी इस केस को लेकर अखबार में दिया था, इसमें कहा गया था- पता चला है कि 20 सितंबर 2015 की हत्या वाली रात मौके पर एक महिला मौजूद थी। महिला को सूचना दी जाती है कि वह जांच अधिकारी के सामने आकर अपनी बेगुनाही का सबूत दे। ऐसा ना करने पर उसे हत्या में शामिल माना जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा नदी पैदल पार करने में पति-पत्नी और साली डूबे, गोताखोरों ने बहनों को बचाया, एक लापता
Next: अपर्णा यादव को मिली जान से मारने की धमकी, लखनऊ में एफआईआर दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.