Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजपुर ब्लॉक कार्यालय में भाजपाइयों का हंगामा
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर ब्लॉक कार्यालय में भाजपाइयों का हंगामा

RNS INDIA NEWS 15/06/2022
rns featured image new

काशीपुर। ब्लॉक में तैनात एक जेई पर मनरेगा के काम में घोटाला करने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि सूचना मांगे जाने के बाद भी जानकारी नहीं दी गई। इससे नाराज प्रधान संघ के अध्यक्ष महेश राठौर ने भाजपाइयों के साथ ब्लॉक में हंगामा किया। उन्होंने बीडीओ का घेराव कर जल्द जानकारी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। गांव टांडा अमीचंद के ग्राम प्रधान महेश राठौर प्रधान संघ के अध्यक्ष हैं। इन्होंने एक जेई पर मनरेगा के विकास कार्यों में घोटाला करने का आरोप लगाकर पूर्व में जांच की मांग की थी। आरोप है कि अभी तक न तो ब्लॉक स्तर से जांच शुरू हुई और न ही उन्हें कोई सूचना दी गई। बुधवार को महेश राठौर अपने साथ भाजपा मंडल और ग्रामीण कार्यकारिणी को साथ लेकर ब्लॉक पहुंचे। यहां इन लोगों ने बीडीओ सुरेश पंत का घेराव करते हुए कहा लंबा समय हो गया है, लेकिन न तो अभी जांच शुरू हुई है और न ही उन्हें सूचना दी जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा उनके पास दो विकल्प हैं या तो उनकी शिकायत पर जांच के बाद कार्रवाई हो नहीं तो वह ब्लॉक अधिकारियों के खिलाफ धरना देंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता ने कहा धामी सरकार जीरो टॉलरेंस वाली सरकार है। उस सरकार में भ्रष्टाचार करने वालों को सपोर्ट करना भी भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। उन्होंने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कही है। मौके पर विकास गुप्ता, खीम सिंह दानू, उमा जोशी, वीरेंद्र बिष्ट, बिट्टू चौहान, जयंत जैन, हरीश वर्मा, एनडी जोशी आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 6 सोशल मीडिया अकाउंट को चिन्हित कर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
Next: समय पर आवेदनों का निस्तारण नहीं करने वाले बैंकों पर होगी कार्रवाई: डीएम

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.