Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पुलिस कोटा समाप्त करने पर यूकेडी का प्रदर्शन, सीएम को ज्ञापन
  • देहरादून

पुलिस कोटा समाप्त करने पर यूकेडी का प्रदर्शन, सीएम को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 13/06/2022
rns featured image new

देहरादून। पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में जिलेवार कोटा खत्म करने पर उत्तराखंड क्रांति दल ने मुखर तेवर अपना लिए हैं। उत्तराखंड क्रांति दल ने सोमवार को उत्तराखंड के तमाम डीएम कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
यूकेडी ने कहा कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती में जिला स्तरीय कोटा खत्म होने से पहाड़ के युवाओं को नुकसान उठाना पड़ेगा। दल ने सरकार पर पहाड़ विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे कदमों से एक पर्वतीय राज्य के रूप में अलग राज्य उत्तराखंड बनाने का औचित्य ही खत्म हो जाएगा। संरक्षक शक्ति शैल कपरुवान ने सरकार से मांग की कि उत्तर प्रदेश के समय से अब तक पुलिस कांस्टेबल भर्ती में जनपद स्तरीय कोटा चला आ रहा है, इसे बना रहने दिया जाए। प्रवक्ता शांति भट्ट ने आक्रोश जताया कि पहाड़ के युवा हाईस्कूल इंटर की पढाई मे टॉप कर रहे हैं, लेकिन भर्ती के समय हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंहनगर जैसे सुविधाजनक स्थानों में नौकरी की कोचिंग ले रहे अभ्यर्थियों से पिछड़ जाते हैं। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि पुलिस कांस्टेबल की भर्ती जिलेवार कोटे से हो, तभी पहाड़ का हित हो सकता है। दीपक गैरोला ने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो यह पहाड़ के साथ अन्याय होगा और उत्तराखंड क्रांति दल इस अन्याय को सहन नहीं करेगा और यूकेडी को मजबूरन सड़कों पर उतर कर इसके लिए व्यापक विरोध करना पड़ेगा। धरना प्रदर्शन में संगठन सचिव बिपिन रावत, दीपक गैरोला, राजेंद्र गुसांई, संजय डोभाल, तारा देवी, सरोज रावत, निर्मला भट्ट, रविंद्र ममगाईं, भगवती प्रसाद डोभाल, निशीथ मनराल सहित तमाम लोग शामिल थे। केन्द्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि राज्य के चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, उधमसिंहनगर, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी आदि तमाम जिला अधिकारी कार्यालयों पर यह धरना प्रदर्शन दल द्वारा किया गया, जिलों से दल के कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को इस संबंध में ज्ञापन भिजवाए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीस लाख से ज्यादा यात्री और दो लाख वाहन पहुंचे चारधाम
Next: फल विक्रेता के घर में घुसकर मारपीट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.