Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पीएनबी बैंक लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

पीएनबी बैंक लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/06/2022
rns featured image new

काशीपुर। 9 जून को दिनदहाड़े तीन हथिारबंद बदमाश काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में घुसे और बंदूक की नोक पर लाखों की लूट कर फरार हो गए। जिसके बाद से काशीपुर पुलिस इन बदमाशों की धड़पकड़ के लिए दबिश दे रही थी। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से लूटी गई 98 फीसदी कैश सहित एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, दो तमंचे कारतूस सहित बिना नंबर की बाइक बरामद किया गया है। ये सभी आरोपी पंजाब से काशीपुर घटना को अंजाम देने आये थे।

काशीपुर कोतवाली में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने कहा पीएनबी बैंक में हुई लूटकांड के लिए पुलिस की आठ टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने पंजाब, महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में दर्जनों स्थानों पर दबिश दी। लूटकांड में शामिल आरोपी आज रिश्तेदार की बाइक वापस करने जा रहे था। जिसकी सूचना पुलिस टीम को मिली। जिसके बाद पुलिस ने ढकिया गुलाबो रोड पर धर्मकांटे के समीप घेराबंदी की। इस दौरान बाइक सवार लुटेरों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बाइक सवार बदमाशों को धर दबोचा।

आरोपियों से 14 लाख से ज्यादा कैश बरामद: पुलिस की कड़ी पूछताछ में तीनों ने अपना नाम ग्राम कुहाड़का, थाना सदर, जिला तरनतारण पंजाब निवासी जुगराज सिंह पुत्र सरदार सर्वन सिंह, जगजीत सिंह पुत्र सरदार बलजिंदर सिंह और अर्शदीप सिंह पुत्र सरदार दलबीर सिंह बताया। पुलिस की तलाशी में तीनों लुटेरों के कब्जे से पुलिस को बैंक से लूटी गई 14 लाख 10 हजार 500 रुपए कैश बरामद हुए।

सभी आरोपियों का पंजाब से ताल्लुक: इसके अलावा इन आरोपियों के पास से 32 बोर की एक फैक्ट्रीमेड सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, 315 बोर के दो तमंचे और लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। एसएसपी ने कहा पंजाब का तरनतारण का इलाका पाकिस्तान की सीमा से लगा हुआ है। लूटकांड को अंजाम देने के बाद लुटेरों ने दिल्ली से सेकंड हेंड स्कॉर्पियो कार का सौदा करने के साथ ही दिल्ली से महाराष्ट्र व औरंगाबाद के लिए प्लेन टिकट बुक कराये थे।

पुलिस टीम पर इनाम की बौछार: एसएसपी ने कहा पकड़े गये लुटेरों की अभी और कुंडली खंगाली जा रही है। खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने ₹10000 इनाम देने की घोषणा की। वही, पंजाब नेशनल बैंक अधिकारियों द्वारा पुलिस टीम को ₹51000, व्यापार मंडल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

सीसीटीवी लगवाने की घोषणा: वहीं, काशीपुर के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने लूटकांड का खुलासा करने पर पुलिस टीम को शुभकामनाएं दी है। इस दौरान उन्होंने अपने पुत्र और विधायक त्रिलोक सिंह चीमा द्वारा काशीपुर शहर में विधायक निधि से 5 लाख रुपए के सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की बात कही।

एसएसपी की जनता से अपील: वहीं, पुलिस कप्तान मंजूनाथ टीसी ने शहर के व्यापारियों और आम जनता से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों और दुकानों के अंदर और बाहर जरूर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। जिससे कोई भी घटना होने पर पुलिस को अपराधियों को पकड़ने में मदद मिल सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
Next: फर्जी समूह बनाकर युवती से ऐंठ लिए 37 लाख 98 हजार रुपये

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.