Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 33 केवी तार के ऊपर 132 केवी का तार गिरने से घंटों बिजली गुल
  • देहरादून

33 केवी तार के ऊपर 132 केवी का तार गिरने से घंटों बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 11/06/2022
rns featured image new

देहरादून।   शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अठुरवाला के मोलधार क्षेत्र में बिदाल से ऋषिकेश की ओर से आने वाली पिटकुल की 132 केवी लाइन का तार टूटकर ऊर्जा निगम की 33 केवी की लाइन के ऊपर गिर गया। जिससे अठुरवाला, भानियावाला, जौलीग्रांट और आसपास क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति कई घंटे बाधित रही। ग्रामीणों के अनुसार इस कारण उनके घरेलू विद्युत उपकरण भी फूंक गए।भीषण गर्मी के बीच लोग परेशान रहे। तार टूटने की सूचना स्थानीय ग्रामीण यशवंत गुसाई ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को दी। जिसके बाद ऊर्जा निगम के साथ ही पिटकुल के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और तार की मरम्मत का कार्य शुरू करवाया। शुरुआत में मरम्मत के लिए मजदूरों के ना होने के चलते कार्य कई घंटे देरी से शुरू हुआ। जिससे स्थानीय ग्रामीणों ने खासी नाराजगी भी जताई। खबर लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो  पाई थी। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्थानीय निवासी यशवंत गुसाई ने बताया कि तार टूटने के कारण आई हाई वोल्टेज से कई ग्रामीणों के घरेलू विद्युत उपकरण भी फुंक गए हैं।

यह विद्युत तारे वर्ष 1965 की लगी हुई है। जो कि अपनी उम्र पूरी कर चुकी हैं। अधिक लोड व गर्मी के चलते संभवत यह तारे टूटी हैं। इन तारों को बदलने के लिए बहुत लंबे शटडाउन की जरूरत पड़ेगी। जोकि संभव नहीं हो पा रहा है। जल्दी इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।
– कमलकांत, चीफ इंजीनियर पिटकुल, गढ़वाल क्षेत्र

पांच जगह पेड़ों की टहनियां विद्युत तारों पर गिरी, बिजली गुल
रायवाला। वन क्षेत्र में पेड़ों की लापिग न होने से तेज हवाएं चलते ही टहनियां टूट कर बिजली की तारों पर गिर रही हैं। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार शाम आए अंधड़ से सत्यनारायण से रायवाला के बीच पांच जगहों पर पेड़ विद्युत लाइनो ंपर गिर गए। जिससे करीब तीन घंटे बिजली गुल रही।

रायवाला के उपखंड अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि पिटकुल की लाइन टूटने की वजह से रायवाला में बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं शाम को अंधड़ की वजह से सत्यनारायण वन क्षेत्र और हरिद्वार हाईवे पर पांच जगह पेड़ गिरे, जिससे तारें टूट गई इसके बाद अतिरिक्त श्रमिक लगाकर पेड़ों को हटाया गया और लाइन दुरुस्त की गई। उनका कहना है कि वन विभाग को ऐसे पेड़ों को हटाना चाहिए जो बिजली की तारों के लिए खतरा बने हुए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम से मिले आंदोलनकारी कर्मचारी, सभी की बहाली की मांग
Next: उत्तराखंड में बढ़ने लगी कोरोना की रफ्तार, मिले 19 नए संक्रमित, 123 एक्टिव मरीज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.