Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेना का भगोड़ा जवान ऑफिसर की वर्दी में आईएमए के बाहर से गिरफ्तार, फर्जी ऑफिसर बन ऐंठता था रकम
  • देहरादून

सेना का भगोड़ा जवान ऑफिसर की वर्दी में आईएमए के बाहर से गिरफ्तार, फर्जी ऑफिसर बन ऐंठता था रकम

RNS INDIA NEWS 11/06/2022
rns featured image new

देहरादून। इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड के दौरान बाहर से एसटीएफ देहरादून और आर्मी इंटेलीजेंस की टीम ने सेना से भगोड़े व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह सैन्य अफसर की वर्दी में आईएमए के अंदर घुसने की फिराक में था। उसकी मंशा पासआउट सेना के अफसरों के साथ फोटो खिंचाने की थी। सेना का गिरफ्तार भगोड़ा जवान ऑफिसर्स के साथ फोटो खिंचवाकर लोगों एवं परिजनों को खुद के अफसर होने की बात कहकर भ्रमित करना चाहता था। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आईएमए के पास से जयनाथ शर्मा पुत्र उदयराज शर्मा निवासी गांव अड़बढ़ाहा देवीपुर जिला महाराजगंज को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया। उसने सेना के लेफ्टिनेंट रैंक के अधिकारी की फर्जी वर्दी पहनी थी। पूछताछ में पता चला कि जयनाथ पूर्व में सेना में सिपाही के पर तैनात था और वर्ष 2017 में सेना द्वारा उसे भगौड़ा घोषित कर दिया था। वह जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में तैनात था और 2016 में नौकरी पर वापस न आने पर सेना द्वारा कार्रवाई की गई थी।
सेना से भगोड़े जयनाथ ने यह बात अपने परिजनों से भी छिपाई थी। उसने परिजनों को यह बताया था कि उसकी तीन साल की ट्रेनिंग आईएमए देहरादून में चल रही है और अब वह पास आउट हो जाएगा। शनिवार को भी उसकी मंशा आईएमए में अंदर जाकर पासआउट अफसरों के साथ ग्रुप फोटो में शामिल होकर फोटो परिजनों एवं अन्य लोगों को दिखाकर अफसर बनने की बात बतानी थी।

सेना में भर्ती के नाम पर लिए लोगों से रुपए  
उसके पास से फर्जी कार्ड और कई मुहर मिली है। वह मिलन विहार में किराए के कमरे पर रह रहा है और लोगों को बताता था कि उसकी आईएमए में ट्रेनिंग चल रही है। सेना में भर्ती के नाम पर उसने कई लोगों से रुपये लिए हैं।

कोई राष्ट्र विरोधी बात सामने नहीं आई
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कोई राष्ट्र विरोधी बात सामने नहीं आई है। टीम कई यूनिटों में संपर्क कर रही है। ताकि और कुछ फर्जीवाड़ा खुल सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी धन का गबन करने के मामले में प्रधान के खिलाफ केस दर्ज
Next: सीएम से मिले आंदोलनकारी कर्मचारी, सभी की बहाली की मांग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.