Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सिपाही से अफसर बने तेलपुरा के अविनाश राणा
  • देहरादून

सिपाही से अफसर बने तेलपुरा के अविनाश राणा

RNS INDIA NEWS 11/06/2022
rns featured image new

विकासनगर। तेलपुरा निवासी अविनाश राणा ने पहले बतौर सिपाही भर्ती होकर परिवार की सैन्य परंपरा को निभाया और अब अफसर बनकर अपने परिवार का मान बढ़ाया है। उनके परिवार की यह पांचवीं पीढ़ी है जो भारत की सीमाओं की रक्षा के लिए तैयार हो चुकी है। बचपन से ही अविनाश अपने परिवार में सैन्य परंपरा और देशभक्ति के जज्बे को देखा। दादा के बाद पिता और चार चाचा सेना में रहकर देश की सीमाओं की रक्षा कर चुके हैं। शनिवार को पासिंग आउट परेड के बाद पिता सूर्य बहादुर राणा और माता गोविंदी देवी ने अपने बेटे को तमगे पहनाकर परिवार की सैन्य परंपरा का निर्वहन करते देश की रक्षा के लिए तैयार किया। सिपाही से सेना में अधिकारी बनने पर ग्रामीणों में भी खुशी का माहौल है। अविनाश वर्ष 2014 में इंटर पास करने के बाद गोरखा रायफल में बतौर सिपाही भर्ती हो गए। चार साल तक सिपाही के तौर पर देश की सेवा करने के बाद उन्हें आर्मी कैडेट कॉलेज ने कॉलेज ने उन्हें सेना में अफसर बनने का अवसर दिया। कठिन परिश्रम और लगन के बाद उनका चयन 2018 में भारतीय सैन्य अकादमी के लिए हुआ। शनिवार को पासिंग आउट परेड के बाद वह बतौर लेफ्टिनेंट सेना में शामिल हो गए। अविनाश ने बताया कि उनके दादा राम बहादुर राणा भी भारतीय सेना में रह चुके हैं, जबकि पिता सूर्य बहादुर सेना से ऑनरेरी कैप्टेन सेवानिवृत्त हुए हैं। ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सुखदेव फर्सवाण, नारायण सिंह फर्सवाण, बल बहादुर थापा, राजू थापा, शोभा देवी, लक्ष्मण आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विक्रम हत्याकांड की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपने की सिफारिश
Next: बीईओ को धमकी देने वाला ऑडियो वायरल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.