Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विक्रम हत्याकांड की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपने की सिफारिश
  • देहरादून

विक्रम हत्याकांड की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपने की सिफारिश

RNS INDIA NEWS 11/06/2022
rns featured image new

विकासनगर। जौनसार-बावर में राजस्व उपनिरीक्षक न्यायिक कार्यों के बहिष्कार पर हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था एक नायब तहसीलदार के हवाले चल रही है। विक्रम भारती हत्याकांड में हालांकि राजस्व पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया है। लेकिन हत्याकांड के मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाया है। ऐसे में राजस्व पुलिस ने विक्रम हत्याकांड की जांच में हाथ खड़े कर रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित करने की सिफारिश जिलाधिकारी से की है। स्थानीय लोग भी मामले की जांच रेगुलर पुलिस से कराने के साथ ही क्षेत्र की कानून व्यवस्था को पुलिस के हवाले करने के लिए साहिया में पुलिस चौकी खोलने के लिए प्रशासन से मांग कर रहे हैं। नायब तहसीलदार हरेंद्र सिंह खत्री का कहना है कि उपराजस्व निरीक्षकों ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया हुआ है। संसाधनों का काफी अभाव है। ऐसे में विक्रम हत्याकांड की जांच व कार्रवाई को राजस्व पुलिस से स्थानांतरित करने के लिए एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को सिफारिश भेजी गयी है। दो तीन दिन के भीतर मामला पुलिस को स्थानांतरित हो जायेगा। उधर साहिया की प्रधान सुमन सवाई से लेकर तमाम स्थानीय लोग साहिया में पुलिस चौकी खोलने व हत्याकांड के असली आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सब्जी मंडी में दीवार गिरने से चार घायल
Next: सिपाही से अफसर बने तेलपुरा के अविनाश राणा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.