Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • चारधाम में पंजीकरण के नाम पर तीर्थ यात्रियों को रोका न जाए
  • नैनीताल

चारधाम में पंजीकरण के नाम पर तीर्थ यात्रियों को रोका न जाए

RNS INDIA NEWS 04/06/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की प्रदेश कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में वक्ताओं ने कहा कि चार धाम यात्रा में पंजीकरण के नाम पर तीर्थ यात्रियों को कई दिनों तक रोके जाने से यात्रा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इससे यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते हुए यात्रा को सुचारू बनाया जाना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि सरकार तीर्थ यात्रियों के लिए समुचित व्यवस्था बनाए ताकि चारधाम यात्रा के लिए आए तीर्थयात्री बेरोकटोक यात्रा कर सकें। यात्रियों को पंजीकरण के नाम पर रोकने से अव्यवस्था हो रही है। सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए तीर्थयात्री समयबद्ध तरीके से अपनी यात्रा का कार्यक्रम तय कर के आते हैं। ऐसे में उन्हें पंजीकरण न होने पर कई दिनों तक इंतजार कराने से बहुत बुरा संदेश जाता है। प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के व्यापारियों के लिए चारधाम यात्रा एक सुखद अहसास होता है। विगत 2 वर्षों से कोरोना संक्रमण के कारण हमारे सभी व्यापारी और होटल व्यवसायी बुरी तरह प्रभावित रहे। इस वर्ष उम्मीद से अच्छी तीर्थ यात्रा हो रही थी। लेकिन सरकार की व्यवस्थाओं में कमी के कारण केदारनाथ धाम में जाने से यात्रियों को बार-बार रोका जा रहा है। सरकार से अनुरोध है कि चारधाम यात्रा को सुगमता व अविरलता से चलाएं।

प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने कहा कि पंजीकरण व्यवस्था को सुधारते हुए त्वरित पंजीकरण के लिए गौरीकुंड में केन्द्र बनाएं। दर्शन करने के लिए बेहतर व्यवस्था बनाएं। सरकार को केदारनाथ यात्रा को नियंत्रित करना है। उसके लिए यात्रियों को ऋषिकेश से ही उनकी सुविधानुसार अन्य धामों की ओर भेजा जा सकता है। प्रदेश सरकार शीघ्र ही इस मामले में निर्णय ले। व्यवस्था को सुधारें अन्यथा व्यापारी प्रदेश सरकार के विरुद्ध खड़े होंगे। बैठक में अनिल गोयल, बाबूलाल गुप्ता, एनसी तिवारी, प्रमोद गोयल, विपिन नागलिया, ओमप्रकाश अरोड़ा, महेश जोशी ने विचार व्यक्त किए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपदा को लेकर अलर्ट मोड पर रहें अधिकारी: मंडलायुक्त
Next: राजधानी में निकला सीएम धामी का विजय जुलूस

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.