Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • आपदा को लेकर अलर्ट मोड पर रहें अधिकारी: मंडलायुक्त
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

आपदा को लेकर अलर्ट मोड पर रहें अधिकारी: मंडलायुक्त

RNS INDIA NEWS 04/06/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आपदा से निपटने की तैयारियों को लेकर मंडलभर के जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। उन्होंने अधिकारियों को नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और टनकपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मे आईपी कैमरा लगाने के निर्देश दिए। ताकि पानी बढ़ने की सूचना मिलने पर तत्काल राहत कार्य शुरू किए जा सकें। उन्होंने कहा कि आपदा को लेकर भंडलभर के अधिकारी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रहें।

कमिश्नर कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में मंडलायुक्त रावत ने कहा कि आपदा से पहले ही सुरक्षात्मक उपाय किए जाएं। जिससे आपदा के प्रभाव को कम से कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी अपने स्तर पर आपदा से पहले सारी तैयारियां सुनिश्चित कर लें। साथ ही हर विभाग अलर्ट मोड में रहकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि 15 जून तक हर हाल में पेड़ों की लौपिंग का कार्य पूरा कर लिया जाए। साथ ही बिजली ट्रीपिंग, शार्ट सर्किट की समस्या से निपटने को पर्याप्त संख्या में पोल, ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नगर निगम को नालों की सफाई , स्वास्थ्य विभाग को सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्पदंश के इंजेक्शन की आपूर्ति, जिला आपूर्ति व खाद्य विभाग को दूरस्थ क्षेत्रों में खाद्यान्न की आपूर्ति कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थानों और तहसीलों में आपदा राहत और बचाव के उपकरण हर हाल में क्रियाशील रहने चाहिए। वीसी में डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी चम्पावत नरेंद्र भण्डारी, बागेश्वर विनीत कुमार, पिथौरागढ़ आशीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, डीएफओ संदीप, टीआर बीजू लाल, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, संभागीय खाद्य नियंत्रक कुमांऊ हरबीर सिंह मौजूद रहे।

लापरवाही पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई
वीसी में मंडलायुक्त रावत ने कहा कि संवेदनशील व भूस्खलन वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हफ्ते के भीतर चेतावनी साइनेज लगाए जाएं। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों से कहा कि साइनेज के लगने से सड़क मार्ग से यात्रा करते लोगों को दूर से ही ऐसे स्थलों की जानकारी रहेगी। ताकि दुर्घटनाओं पर रोकथाम लगेगी। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान किसी भी अधिकारी और कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जिम्मेदार अधिकारियों खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 6 नए केस
Next: चारधाम में पंजीकरण के नाम पर तीर्थ यात्रियों को रोका न जाए

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 15.42.46_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.