Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पलटन बाजार में व्यापारी और दुकानदारों की मिली भगत से फुटपाथ पर अतिक्रमण
  • देहरादून

पलटन बाजार में व्यापारी और दुकानदारों की मिली भगत से फुटपाथ पर अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/05/2022
rns featured image new

देहरादून। पलटन बाजार में व्यापारी और दुकानदारों की मिली भगत से फुटपाथ पर अतिक्रमण कराया जा रहा है। इस बात का अंदाजा इस लिए भी लगाया जा सकता है कि व्‍यापारी खुद ही फुटपाथ पर दुकान सजाना चाहते हैं। व्यापारी फुटपाथ पर दुकान लगाने की अनुमति मांग रहे हैं। जबकि फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए हैं।

दरअसल पलटन बाजार स्मार्ट सिटी निर्माण कार्य के चलते अस्त-व्यस्त है। फुटपाथ पर व्यापारियों एवं फड़, रेहड़ी, ठेली विक्रेताओं का कब्जा है। जिन दुकानों के बाहर फड़ विक्रेता खड़े नहीं है उन जगहों पर दुकानदारों ने काउंटर लगाया हुआ है। ऐसे में पैदल चलने वालों को परेशानी होती है। इसके अलावा दुकानों के बाहर दुपहिया वाहन खड़े होने से जाम की स्थित‍ि बन जाती है। पीपल मंडी, हनुमान चौक, आढ़त बाजार की स्थिति भी इसी तरह हैं। आढ़त बाजार में दिन के समय में वाहनों को लोड, अनलोड किया जाता है। कई बार बाजार में जाम की स्थिति होने से एंबुलेंस समय पर मरीजों को अस्पताल नहीं पहुंचा पा रही है। स्थानीय निवासी सुरेश सिंह का कहना है बाजार में अतिक्रमण होने से पैदल चलने वालों को काफी परेशानी हो रही है। प्रशासन को व्यापारियों पर सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। पटेलनगर अनीता देवी का कहना है बाजार में वाहन खड़ा करने की जगह नहीं है। दुकानों के बाहर सामान बेच रहे विक्रेताओं सामान महंगे दाम पर बेच रहे हैं। इस मामले में दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोंन का कहना है फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए हैं।

यदि व्यापारी फुटपाथ पर सामान लगा रहे हैं, तो फुटपाथ पर उतनी ही दुकान सजाई जाए। जिससे पैदल चलने वालों को जगह बच सके। महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा का कहना है फुटपाथ पर व्यापारियों का दुकान लगाने की अनुमति दी जानी चाहिए। उनका कहना है प्रशासन के आते ही फुटपाथ से दुकान हटा दी जाती है, लेकिन सड़क से टीम के हटते ही दुकान दोबारा लगाई जाती है। इसल‍िए पलटन बाजार के व्‍यापारी खुद ही चाहते हैं क‍ि आने जाने वालों के ल‍िए जगह छोड़ते हुए फुटपाथ पर दुकान सजे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ-बदरीनाथ सहित चारधाम यात्रा की रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक
Next: नेपाल में 22 लोगों को लेकर जा रहा विमान लापता, 4 भारतीय और 3 जापानी नागरिक भी थे सवार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.