Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • लिखित परीक्षा किसी और दिलाकर की पास, फिजिकल में पहुंचा तो ऐसे पकड़ गया युवक, डरते हुए फिर उगला सच
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

लिखित परीक्षा किसी और दिलाकर की पास, फिजिकल में पहुंचा तो ऐसे पकड़ गया युवक, डरते हुए फिर उगला सच

RNS INDIA NEWS 29/05/2022
rns featured image new

देहरादून। आईटीबीपी जीडी (जनरल ड्यूटी) की लिखित परीक्षा तो किसी और से दिलाकर पास कर ली, लेकिन जब फिजिकल में पहुंचा तो युवक अफसरों की गिरफ्त में आ गया। आईटीबीपी के अधिकारियों की शिकायत पर वसंत विहार पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने लिखित परीक्षा के लिए एक दलाल को तीन लाख रुपये दिए थे। आईटीबीपी भर्ती में चार दिन में यह दूसरा मामला पकड़ में आया है। एसओ वसंत विहार नरेश राठौर ने बताया कि सीमाद्वार स्थित आईटीबीपी सेंटर में फिजिकल परीक्षा चल रही है। लिखित परीक्षा पास करने के बाद परीक्षा आयोजित की जा रही है।
शुक्रवार को मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के इटावा निवासी बलराम पहुंचा तो उसकी बायोमीट्रिक जांच की गई, लेकिन बॉयोमीट्रिक में जो अंगूठे का निशान पहले था, वह बलराम के अंगूठे के निशान मेल नहीं हो सके। इस पर जब संदेह हुआ तो अधिकारियों ने फोटो का मिलान करना चाहा, मगर फोटो भी मेल नहीं हुई।

इस पर जब बलराम से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह 12वीं पास है। लिखित परीक्षा के लिए उसने बागपत के एक दलाल से संपर्क किया था। उसने तीन लाख रुपये लिए और लिखित परीक्षा में दूसरे युवक को बैठा दिया। परीक्षा पास हो गई और फिजिकल के लिए वह खुद यहां पहुंच गया। एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

बागपत के दलाल भी जांच के दायरे में
एसओ ने बताया कि बलराम ने अजय राणा निवासी दहा, बागपत का नाम बताया है। अजय से बलराम के चाचा ने संपर्क किया था। राणा ने उससे तीन लाख रुपये लिए। पहले मामले में भी बागपत के ही एक दलाल का नाम सामने आया था। इस मामले में पुलिस बागपत के अजय राणा की जांच भी कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो दिन के अंदर राशन कार्ड जमा कराएं अपात्र, एक जून से चलेगा सत्यापन अभियान, पकड़े गए तो दर्ज होगा मुकदमा
Next: डीजीपी का ट्व‍िटर पर फर्जी एकाउंट बनाने वाला गाजियाबाद का किशोर निकला

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.