Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सभी मस्जिदों की करो खुदाई, शिवलिंग मिले तो हमारा और शव मिले तो तुम्हारा; बीजेपी नेता ने ओवैसी को दी चुनौती
  • राष्ट्रीय

सभी मस्जिदों की करो खुदाई, शिवलिंग मिले तो हमारा और शव मिले तो तुम्हारा; बीजेपी नेता ने ओवैसी को दी चुनौती

RNS INDIA NEWS 26/05/2022
default featured image

हैदराबाद (आरएनएस)। वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वे में कथित तौर पर शिवलिंग मिलने के बाद बयानबाजी थमती नजर नहीं आ रही है। इस बीच तेलंगाना बीजेपी के प्रमुख बंदी एसकी ने एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि हम राज्य की सभी मस्जिदें खोदेंगे। अगर वहां शिवलिंग मिले तो इसे हमें सौंप दें। तेलंगाना बीजेपी चीफ ने कहा, जहां कहीं भी मस्जिद परिसर की खुदाई की जाती है, वहां शिवलिंग मिलते हैं। मैं ओवैसी को चुनौती दे रहा हूं कि हम राज्य में सभी मस्जिदें खोदेंगे। यदि शव बरामद होते हैं तो यह आपका (मुसलमानों का)। यदि शिवलिंग मिलेगा तो आप इसे हमें सौंप दें। क्या आप इसे स्वीकार करेंगे?

बीती रात करीमनगर में एक विशाल हिंदू एकता यात्रा को संबोधित करते हुए तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी संजय कुमार ने एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर निशाना साधा। कुमार ने दावा किया कि अतीत में मुस्लिम शासकों द्वारा तेलंगाना में कई मंदिरों को ध्वस्त कर दिया गया था और उनके स्थान पर मस्जिदों का निर्माण किया गया था। ओवैसी को खुली चुनौती देते हुए उन्होंने राज्यों की सभी मस्जिदों में खुदाई का आह्वान किया और कहा कि अगर धार्मिक प्रतीकों का पता चला तो हिंदू उन्हें अपने कब्जे में ले लेंगे।

मदरसों को खत्म करने का भी वादा
यह वादा करते हुए कि भाजपा सत्ता में आने पर तेलंगाना में राम राज्य की शुरुआत करेगी, करीमनगर के सांसद ने कहा, अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो हम सभी मदरसों को खत्म कर देंगे, अल्पसंख्यकों को दिए जा रहे आरक्षण को खत्म कर देंगे और एससी, एसटी, ओबीसी और ईबीसी को अतिरिक्त कोटा प्रदान करेंगे। हम उर्दू को दूसरी आधिकारिक भाषा के रूप में भी स्थायी रूप से हटा देंगे।
आपको बता दें कि मदरसों पर रुख महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि कुछ दिन पहले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सार्वजनिक रूप से इसे खत्म करने की मांग की थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर आयुक्त का फर्जी एकाउंट बनाकर कर्मचारियों से मांगे रुपये
Next: भाजपा विधायक के भाई की पत्‍नी विदेश भागने से पहले ही धरी गयी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.