Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • यूक्रेन : मारियुपोल में अपार्टमेंट के नीचे सड़ रहे 200 शव, रूसी सैनिकों के जाने के बाद दिखा भयानक मंजर
  • अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन : मारियुपोल में अपार्टमेंट के नीचे सड़ रहे 200 शव, रूसी सैनिकों के जाने के बाद दिखा भयानक मंजर

RNS INDIA NEWS 26/05/2022
rns featured image new

कीव। मारियुपोल में एक अपार्टमेंट इमारत के मलबे की खुदाई करने वाले श्रमिकों को तहखाने में 200 शव मिले हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मारियुपोल में एक अपार्टमेंट की इमारत के भूतल में मलबे से करीब 200 शव मिले हैं। मेयर के एक सलाहकार पेट्रो एंड्रीशचेंको ने कहा कि शव सड़ रहे थे और बदबू फैल रही थी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि शवों को कब ढूंढा गया था, लेकिन पीडि़तों की संख्या इसे युद्ध के सबसे घातक हमलों में से एक बताती है। इस बीच, पूर्वी औद्योगिक गढ़ डोनबास से व्यापक युद्ध की सूचना मिली है। रूस के सैनिकों ने औद्योगिक शहर पर कब्जा कर लिया। इसके साथ ही रूस ने सिविएरोडोनेट्स्क और अन्य शहरों को घेरने और कब्जा करने के प्रयासों को तेज कर दिया है। क्षेत्रीय गवर्नर के अनुसार, डोनबास के डोनेट्स्क क्षेत्र में रूसी गोलाबारी में 12 लोग मारे गए। डोनबास के लुहान्स्क क्षेत्र के गवर्नर ने कहा कि यह क्षेत्र आठ वर्षों में अपने ‘‘सबसे कठिन समय’’ का सामना कर रहा है ।
गवर्नर सेरही हैदाई ने टेलीग्राम पर लिखा, रूसी एक ही समय में सभी दिशाओं में आगे बढ़ रहे हैं। उनके पास बड़ी संख्या में सैनिक और हथियार हैं। आक्रमणकारी हमारे शहरों को खत्म कर रहे हैं, चारों ओर सब कुछ नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लुहान्स्क भी मारियुपोल बन रहा है।
मारियुपोल पर हमले के दौरान, रूस ने एक प्रसूति अस्पताल और एक थिएटर पर हवाई हमला किया जहां नागरिकों ने शरण ली थी। एसोसिएटेड प्रेस ने जांच में पाया कि थिएटर हमले में करीब 600 लोग मारे गए, जो यूक्रेन के अधिकारियों द्वारा अनुमानित आंकड़े से दोगुनी संख्या है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसियों पर ‘‘संपूर्ण युद्ध’’ छेडऩे और अपने देश पर जितना संभव हो उतना कहर ढाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानवाधिकार की जांच करने चीन पहुंची यूएन की टीम, क्रूरता पर पर्दा डाल रहे शी जिनपिंग
Next: स्वीडन में कोरोना के खिलाफ दी जाएगी वैक्सीन की 5वीं खुराक

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.