Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मानवाधिकार की जांच करने चीन पहुंची यूएन की टीम, क्रूरता पर पर्दा डाल रहे शी जिनपिंग
  • अंतरराष्ट्रीय

मानवाधिकार की जांच करने चीन पहुंची यूएन की टीम, क्रूरता पर पर्दा डाल रहे शी जिनपिंग

RNS INDIA NEWS 26/05/2022
rns featured image new

बीजिंग। चीन में मानवाधिकार उल्लंघन की सच्चाई जानने के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समूह की प्रमुख मिशेल बाचेलेट 6 दिन की चीन यात्रा पर हैं। इस दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सफाई देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कुछ देश दूसरों को मानवाधिकार पर लेक्चर देकर मामले का राजनीतीकरण करने की कोशिश करते हैं।  शी ने बाचेलेट से कहा, चीन में मानवाधिकार उल्लंघन जैसी कोई बात नहीं है। इस मुद्दे को उठाकर हमारे देश के आंतरिक मामलों में दखल देने की कोशिश की जाती है। इसके बाद बाचेलेट ने भी कहा कि वह भी चीन की उपलब्धियों की सराहना करती हैं। उन्होंने कहा कि चीन ने गरीबी को कम करने के लिए काफी काम किया है। मानवाधिकार प्रमुख और जिनपिंग के बीच यह बैठक एक तरह से उइगर मुसलमानों पर होने वाले अत्याचार पर पर्दा डालने की कोशिश की तरह भी देखी जा रही है।

बाचेलेट की टीम उइगर स्वायत्त क्षेत्र शिनजियांग का भी दौरा करेगी। हालांकि राइट ऐक्टिविस्ट को डर है कि चीन सच को छिपाने की पूरी कोशिश करेगा और इस दौरे को प्रोपेगैंडा टूल के तौर पर प्रयोग करेगा। बता दें कि चीनी सरकार पर लाखों उइगर मुसलमानों को कैद करने और नरसंहार करने का आरोप है।
चीन ने बाचेलेट के साथ चर्चा के दौरान शिनजियांग या फिर तिब्बत का जिक्र नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह स्थानीय संस्कृति और भाषाओं को चीनी पहचान में समेटने की कोशिश कर रहे हैं। ऐमनेस्टी इंटरनेशनल के अलकान अकाद ने कहा कि पूरी दुनिया इस दौरे पर नजर रखे हुए हैं। यह एक अवसर है जब कि चीनी के अत्याचार सामने आ सकते हैं।
हील में चीन अत्याचार की तस्वीरें कुछ पश्चिमी मीडिया हाउसेज ने चलाई थीं। इसमें उइगर मुसलमानों को कैद करने के फोटो थे। इसमें से सबसे छोटा उइगर केवल 15 साल का था वहीं सबसे ज्यादा उम्र का शख्स 73 साल का था। बीबीसी के मुताबिक अगर कोई इस कैंप से भागने की कोशिश करता था तो पहले वॉर्निंग शॉट चलाया जाता था और इसके बाद गोली मार दी जाती थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवभूमि की बेटी गरिमा जोशी ने विश्व पैरा एथलेटिक ग्रैंड प्रिक्स जेसोलो इटली में भाला फेंक में रजत और चक्का फेंक में जीता कांस्य पदक
Next: यूक्रेन : मारियुपोल में अपार्टमेंट के नीचे सड़ रहे 200 शव, रूसी सैनिकों के जाने के बाद दिखा भयानक मंजर

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

वियतनाम के द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.