Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भैरव सेना ने केदारनाथ में सेल्फी प्वाइंट के खिलाफ किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ
  • देहरादून

भैरव सेना ने केदारनाथ में सेल्फी प्वाइंट के खिलाफ किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

RNS INDIA NEWS 23/05/2022
rns featured image new

देहरादून। भैरव सेना कार्यकर्ताओं ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा केदारनाथ में दिवंगत अभिनेता सुशांत राजपूत स्मृति सेल्फी प्वाइंट बनाने के बयान का विरोध किया है। भैरव सेना ने गांधी पार्क में पर्यटन मंत्री की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ भी किया।
गांधी पार्क में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं के साथ कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजीत पाठक कहा कि पर्यटन मंत्री का यह फैसला बचकाना व धाम की गरिमा के खिलाफ है। संगठन अध्यक्ष संदीप खत्री ने बताया कि विवादित कंटेंट की वजह से केदारनाथ फिल्म का उत्तराखंड में विभिन्न संगठन द्वारा पुरजोर विरोध हुआ था। जिसको लेकर सरकार ने एक कमेटी गठित की। तत्कालीन कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को ही इसका अध्यक्ष बनाया गया था और उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही फिल्म को उत्तराखंड राज्य में प्रतिबंधित कर दिया गया था। प्रदेश सचिव संजय पंवार ने कहा कि संगठन को सतपाल महाराज के इस बयान पर आपत्ति है। सरकार को यदि स्मृति प्वाइंट बनाना ही है तो उत्तराखंड राज्य की महान विभूतियों श्री देव सुमन, हेमवती नंदन बहुगुणा, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, माधो सिंह भंडारी, अनुसूया बहुगुणा, तीलू रौतेली, गोविन्द वल्लभ पंत जैसे समर्पित उत्तराखंडियों का बनाए। महिला मोर्चा प्रदेश सचिव रोशनी चंदेल ने कहा कि संगठन उत्तराखंड के हर उस मुद्दे पर खुलकर लड़ेगा जो उत्तराखंड विरोधी होगा। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव संजय पंवार, प्रदेश संयोजक युवा मोर्चा करण शर्मा, अंजू चौरसिया, सुनीता आर्य, पिंकी पटेल, राहुल सूद, तारा सिंह चौहान, राजकुमार सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मौसम का बदला मिजाज राहत के साथ आफत
Next: भू-माफियाओं के इशारे पर चल रही राज्य सरकार: यूकेडी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.