Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पंत पार्क में फड़ आवंटन के लिये कुछ जनप्रतिनिधियों पर रुपये मांगने का आरोप
  • नैनीताल

पंत पार्क में फड़ आवंटन के लिये कुछ जनप्रतिनिधियों पर रुपये मांगने का आरोप

RNS INDIA NEWS 14/09/2020
rns featured image new

नैनीताल। शहर के एक फड़ संचालक ने पंत पार्क में फड़ आवंटन के लिये कुछ जनप्रतिनिधियों पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। फड़ संचालक ने कोरोना काल में आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए आत्महत्या करने की बात कहते हुए डीएम और एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा है। पत्र का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार बगैर नाम के भेजे गए पत्र में एक युवक ने कहा है कि फड़ संचालन कर वह परिवार का भरण पोषण कर रहा था। लॉकडाउन के बाद से उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। लगातार मांग के बाद पालिका ने फड़ संचालकों को वेंडर कार्ड देने की प्रक्रिया शुरू की है, लेकिन कुछ जनप्रतिनिधि वेंडर कार्ड जारी करने के एवज में हर फड़ व्यवसाइयों से 25000 रुपये तक की मांग कर रहे हैं। साथ ही रुपये नहीं देने पर नाम पात्रता सूची से हटाने की धमकी दी जा रही है। युवक ने कहा जहां एक ओर कोरोना के चलते कामकाज ठप है, वहीं दूसरी ओर फड़ लगाने को पैसे मांगे जा रहे हैं। इस दौरान वह आर्थिक मंदी और मानसिक तनाव से जूझ रहा है। युवक ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। मल्लीताल कोतवाली के एसआई हरीश सिंह ने बताया कि मामले में फड़ संचालकों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आप ने की मालरोड़ पर ई-रिक्शा संचालन की मांग
Next: मुख्यमंत्री ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जुलाई
  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.