Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एनआईओएस डीएलएड टीईटी शिक्षकों ने सचिवालय कूच किया
  • देहरादून

एनआईओएस डीएलएड टीईटी शिक्षकों ने सचिवालय कूच किया

RNS INDIA NEWS 20/05/2022
rns featured image new

देहरादून। प्राथमिक शिक्षक भर्ती में शामिल करने की मांग लेकर एनआईओएस डीएलएड टीईटी शिक्षकों ने शुक्रवार को सचिवालय कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें इनकम टैक्स तिराहे पर ही रोक लिया। जहां वे कड़ी धूप में काफी देर धरने पर बैठे रहे। बाद में अपर नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने ज्ञापन लेकर उन्हें उठाया।

एनआईओएस डीएलएड टीईटी शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव ने कहा कि जब एनसीटीई भी एनआईओएस डीएलएड को मान्यता दे चुका है तो क्यों सरकार उन्हें भर्ती में शामिल नहीं कर रही। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार दूसरे संगठनों के दबाव में उनका अहित कर रही है। नहीं तो सरकार कोर्ट के आदेश के बाद आगे फिर अपील नहीं करती। एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षित अंकित नौटियाल ने कहा कि निजी विद्यालयों में अल्प वेतन में कार्यरत शिक्षकों का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। वहीं कोर्ट के आदेशों का भी उल्लंघन किया जा रहा है। उउनको भर्ती में शामिल ना करके मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द काउंसलिंग ना होने पर उग्र आंदोलन और अनशन किया जाएगा। धरना देने वालों में पवन, अखिल, रेखा बाराकोटी, संध्या,विजय, राजीव सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वाहन असंतुलित होकर खाई में गिरा, पांच घायल
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 12 नए केस

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.