Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रेहड़ी पटरी कारोबारियों को हटाने का विरोध तेज
  • देहरादून

रेहड़ी पटरी कारोबारियों को हटाने का विरोध तेज

RNS INDIA NEWS 14/05/2022
rns featured image new

देहरादून। अतिक्रमण के नाम पर रेहड़ी पटरी कारोबारियों को हटाने का विरोध शुरू हो गया है। कारोबारियों ने सीएम को पत्र लिखकर सभी जिलों में इस कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है।
फुटपाथ के कारोबारी रेहड़ी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों के सामूहिक संगठन लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रेहड़ी पटरी कारोबारियों को अतिक्रमण के नाम पर हटाया जा रहा है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार प्राथमिकता के आधार पर तत्काल प्रदेश भर के सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि पहले रेहड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को वेंडिंग जोन के रूप में शिफ्ट किया जाय। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा उत्तराखंड राज्य में रेहड़ी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार की और से 25 मई 2016 को नगरीय फेरी नीति नियमावली का शासनादेश जारी किया जा चुका है, लेकिन शहरी विकास मंत्रालय की लापरवाही की वजह से कानूनी संरक्षण रेहड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को नहीं मिल रहा है, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा यदि शीघ्र ही उत्तराखंड सरकार की ओर से प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना को मुस्तैदी से अधिकारियों की जवाबदेही के साथ सुनिश्चित नहीं किया जाएगा तो 25 मई के बाद आंदोलन तेज किए जाएंगा। इस मौके पर बबली रानी, मूलचंद गुप्ता, कामेश्वर सिंह, बबलू रंजीत रावत, राजेंद्र पाल, मनोज मंडल, सतवीर पाल, प्रवीण कुमार, मुकेश गुप्ता, देवेंद्र यादव, विनोद कुमार, अमित सक्सेना मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूल को निकले 2 नाबालिग बच्चे हुए लापता, पुलिस ने ढूंढ़ कर परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान
Next: प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • डीएम पांडे ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
  • चरस तस्करी के आरोपी को साढ़े तीन साल कारावास, 10 हजार अर्थदंड
  • पर्वतीय जिलों से डॉक्टरों के तबादले स्वास्थ्य सेवाओं पर कुठाराघात : मनोज तिवारी
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.