Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बिना पंजीकरण के नहीं कर पाएंगे चारधाम यात्रा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बिना पंजीकरण के नहीं कर पाएंगे चारधाम यात्रा

RNS INDIA NEWS 14/05/2022
char dham

देहरादून। उत्तराखंड में अब बिना पंजीकरण के चारधाम यात्रा करने वाले यात्रियों को रोका जाएगा। वीकेंड पर चारधामों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण वाले यात्रियों को ऐसे स्थानों पर रोका जाए। जहां उनके ठहरने की उचित व्यवस्था हो सके। शुक्रवार को सचिवालय में मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों और संबंधित जिलों के डीएम की बैठक ली। आपको बता दें कि मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम व्यवस्था सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो। इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। वीकेंड में श्रद्धालुओं के बढ़ने की संभावना है। इसके लिए समुचित व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित की जाए। बिना पंजीकरण वाले यात्रियों को आगे जाने से रोका जाए। साथ ही यात्रियों के रुकने के लिए उचित स्थानों पर टेंट का निर्माण किया जाए। यात्रियों को ऐसी जगहों पर रोका जाए, जहां उनके रुकने के लिए व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि ओवर चार्जिंग से प्रदेश की छवि खराब होती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोक्ष प्राप्ति’ की वजह से मर रहे तीर्थ यात्री: चारधाम में श्रद्धालुओं की मौत का मामला
Next: जंगल कैंप संचालकों में हुआ विवाद, एक पक्ष के लोगों ने एक कर्मचारी की धारदार हथियार से कर दी हत्या

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.