Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विश्वनाथ जगदीशीला रथयात्रा का हुआ भव्य स्वागत
  • देहरादून

विश्वनाथ जगदीशीला रथयात्रा का हुआ भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 14/05/2022
rns featured image new

विकासनगर। विश्वनाथ जगदीशीला रथ यात्रा शुक्रवार को पछुवादून पहुंची। पछुवादून के झाझरा से लेकर जौनसार बावर तक विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर विश्वनाथ जगदीशीला डोली रथ यात्रा का लोगों ने भव्य स्वागत किया। बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला की पूजा अर्चना कर लोगों ने दर्शन देव दर्शन कर मन्नतें मांगी। भगवान विश्वनाथ जगदीशीला रथ यात्रा शुक्रवार को सर्वप्रथम झाझरा स्थित बालाजी धाम मंदिर पहुंची। जहां मौजूद पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, लक्ष्मी अग्रवाल, पीके अग्रवाल, विकास शर्मा, इंदू भूषण बडोनी आदि ने डोली का स्वागत किया। मंदिर में पूजा अर्चना की गयी। मौजूद लोगों ने डोली में देव दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि रथयात्रा का मकसद राज्य में एक हजार धामों का चिन्हीकरण करना, पर्यटन के साथ उत्तराखंड में तीर्थाटन को बढ़ावा देना, पॉलीथिन उन्मूलन, बंजर भूमि पर बागवानी को बढ़ावा देकर स्वरोजगार के अवसर पैदा करना है। जिसके बाद डोली सेलाकुई स्थित शिव मंदिर पहुंची। इस अवसर शिव यात्रा के समन्वयक विकास शर्मा, मंदिर समिति अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान, रविंद्र पांडे, राजेंद्र प्रसाद बलूनी, मनवर सिंह पंवार, हरीश बेंजवाल, प्रकाश भट्ट, भरत भूषण, गणेश, वीर सिंह रावत, विरेंद्र बलूनी, भाग मल बंसल, डालचंद, चैतन्य अनिल गौड़, रघुवीर चौहान, हर्षदीप गुप्ता आदि ने डोली का स्वागत कर देव दर्शन किये। इसके बाद डोली रथ यात्रा सहसपुर शिव मंदिर, हरबर्टपुर शिव मंदिर, बाबूगढ़ शिव मंदिर और बाड़वाला अंबाड़ी स्थित शिव मंदिर, कालसी काली माता मंदिर पहुंची। जहां राम सिंह मौर्य, विशाल गुप्ता, पंकज महावर, अंशुल, जितेंद्र रावत, नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट,नरेंद्र बिष्ट, आशीष पुंडीर, मोहन राठौर, नितेश नैथानी, मोहित बिष्ट, नीरज अग्रवाल, भरत नेगी, संजीव, राजेश शर्मा, संजय जैन, देवेश्वरी बिडालिया, शम्मी प्रकाश, धीरेंद्र तडियान आदि ने डोली रथ यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने देव दर्शन कर पूजा अर्चना की व मन्नतें मांगी। काली माता मंदिर के बाद डोली ने महासू मंदिर लखवाड़ और रात्रि विश्राम महासू मंदिर लकस्यार पहुंची। यहां सुमित अग्रवाल और रमेश नौटियाल आदि ने देव डोली रथ यात्रा का स्वागत किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रीनकार्ड और फोटोमैट्रिक पंजीकरण के लिए उमड़ रही भीड़
Next: शीशमबाड़ा प्लांट हटाने की मांग को लेकर सीएम को सौंपा ज्ञापन

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य
  • स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा
  • डॉक्टरों के तबादलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
  • जनपद के छह स्थानों पर मानसून आपदा मॉक ड्रिल, विभागों की तैयारियों को परखा
  • राशिफल 02 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.