Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शीशमबाड़ा प्लांट हटाने की मांग को लेकर सीएम को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून

शीशमबाड़ा प्लांट हटाने की मांग को लेकर सीएम को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 14/05/2022
rns featured image new

विकासनगर। शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के कूड़े में दुबारा आग लगने के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोग प्लांट को अन्यत्र शिफ्ट किये जाने की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी में जुटे हैं। मुख्यमंत्री के झाझरा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सेलाकुई के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर तत्काल प्लांट को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की। प्लांट शिफ्ट न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सहसपुर के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के नेतृत्व में सेलाकुई के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर बताया कि मुख्यमंत्री और नगर निगम के तमाम आदेशों तथा निर्देशों के बावजूद प्लांट का प्रबंधन कर रही कंपनी मनमानी कर रही है। प्लांट से दुर्गंध को अब तक बंद नहीं किया गया है। गरमी के मौसम में प्लांट से निकल रही जहरीली दुर्गंध से क्षेत्र में बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। सवा महीने के भीतर गुरुवार को फिर प्लांट के कूड़े में आग लगी है। जिससे क्षेत्र में जहरीला धुआं फैलने से लोगों को सांस लेने की दिक्कत हुई और दम घुटने लगा। खासकर बच्चों और बुजुर्गों पर दुष्प्रभाव पड़ा है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कई बार प्लांट को हटाने के लिए आंदोलन भी किये गये। सरकार ने कई बार प्लांट हटाने की घोषणा भी की। लेकिन अब तक प्लांट को अन्यत्र शिफ्ट नहीं किया गया। जिससे स्थानीय लोगों में सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश को बुलाकर तत्काल प्लांट को हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि नगर निगम के साथ मिलकर इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की जायेगी। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व उपप्रधान सेलाकुई अनिल नौटियाल, बलवीर गुसाईं, संजय सहगल, नरगिस कश्यप, विनोद पाल, दिनेश तिवारी, ममता ठाकुर, गणेश रतूड़ी, विनय पाल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विश्वनाथ जगदीशीला रथयात्रा का हुआ भव्य स्वागत
Next: बीमा का पैसा हड़पने को अपनी ही दुकान में कर दी चोरी

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य
  • स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा
  • डॉक्टरों के तबादलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
  • जनपद के छह स्थानों पर मानसून आपदा मॉक ड्रिल, विभागों की तैयारियों को परखा
  • राशिफल 02 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.