Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • खाद के साथ जबरन यूरिया स्प्रे देने पर हंगामा
  • ऊधम सिंह नगर

खाद के साथ जबरन यूरिया स्प्रे देने पर हंगामा

RNS INDIA NEWS 12/05/2022
rns featured image new

काशीपुर। किसानों ने यूरिया खाद के साथ जबरन स्प्रे किसानों को देने के विरोध में किसान सेवा सहकारी समिति केंद्र में मौजूद कर्मचारियों का घेराव किया। किसानों ने जबरन दी जा रही यूरिया स्प्रे को वापस किया और जमकर हंगामा काटा। इसके बाद किसानों ने एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी से मुलाकात कर किसान सेवा सहकारी समिति पर किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया। बेरिया रोड स्थित किसान सेवा सहकारी समिति केंद्र पर भारतीय किसान यूनियन के युवा ब्लॉक अध्यक्ष हरप्रीत सिंह निज्जर की अगुवाई में किसान एकत्र हुए। यहां किसानों ने सहकारी समिति ने किसानों को यूरिया खाद के साथ यूरिया स्प्रे जबरन देने का आरोप लगाते हुए केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों का घेराव किया। किसानों और सहकारी समिति में कार्यरत कर्मचारियों के बीच काफी नोकझोंक भी हुई। भाकियू के युवा ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा सहकारी समिति केंद्र में कार्यरत कर्मचारी किसानों को यूरिया खाद के साथ जबरन यूरिया स्प्रे दे रहे हैं। स्प्रे नहीं लेने पर यूरिया खाद नहीं दी जा रही है। युवा किसान नेता विक्की रंधावा ने कहा किसान सेवा सहकारी समिति केंद्र के प्रभारी से जब फोन पर वार्ता की गई तो उन्होंने केंद्र में ताला लगाने की बात कही है। किसान किसी भी कीमत पर सहकारी समिति केंद्र में ताला नहीं लगने देंगे। वहीं इसके उपरांत किसानों ने एसडीएम से मुलाकात की और समस्या से अवगत कराया। वहीं किसान सेवा समिति में कार्यरत पंकज कुमार ने बताया कि किसानों की फसल की उपज बढ़ाने के लिए यूरिया स्प्रे दी जा रही है। इससे किसानों की फसल अत्यधिक हो और किसानों को अधिक मुनाफा हो। इस मौके पर हरप्रीत सिंह निज्जर, विक्की रंधावा, गगन सरना, अवतार सिंह, विक्रमजीत सिंह, हरभजन सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 95 ग्राम अवैध चरस के साथ एक गिरफ्तार
Next: शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी को घर से निकाला

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.