Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आदमखोर बाघ के आगे गुजरात से आए विशेषज्ञों की टीम भी उत्तराखंड में फेल
  • देहरादून

आदमखोर बाघ के आगे गुजरात से आए विशेषज्ञों की टीम भी उत्तराखंड में फेल

RNS INDIA NEWS 08/05/2022
rns featured image new

देहरादून। फतेहपुर रेंज के आदमखोर बाघ को ट्रैंकुलाइज करने के लिए गुजरात से बुलाई गई 30 लोगों की टीम अपने काम को अंजाम नहीं दे पाई। करीब 31 दिन बाद टीम बैरंग लौट गई है। अभी तक कैमरा ट्रैप में ही बाघ के दर्शन हुए हैं। बाघ को ट्रैंकुलाइज करने के लिए वन विभाग के डॉक्टर हाथियों से जंगल की गश्त कर रहे हैं।

फतेहपुर रेंज में पिछले कुछ माह में एक के बाद एक 6 लोगों को बाघ ने अपना शिकार बना लिया था। इसके बाद वन विभाग ने घटनास्थलों के आसपास 80 से ज्यादा कैमरा ट्रैप लाए। वन अधिकारियों के पांव के नीचे से तब जमीन खिसक गई, जब इन कैमरा ट्रैप में 4 बाघ दिखाई दिए। इन बाघ में कौन आदमखोर है, इसका अंदाजा लगाने की कोशिश की गई, लेकिन विभाग सफल नहीं हुआ। इसके बाद भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून से टीम गई। उस टीम ने कई कैमरा ट्रैप व साक्ष्य के आधार पर बताया कि एक बाघ और एक बाघिन है, जिसने लोगों की जान ली है।

ऐसे में वन विभाग के सामने यह पहचानने का संकट पैदा हो गया कि चार में से किस बाघ-बाघिन ने लोगों की जान ली। इसके बाद तय किया गया कि इन सभी बाघों को ट्रैंकुलाइज किया जाएगा। इसके बाद इनकी जांच की जाएगी। जो जांच में आदमखोर पाया जाएगा, उसको पिंजरे में डाला जाएगा। इसके बाद मुख्यालय ने जामनगर गुजरात से 30 लोगों की एक टीम को बुलावा भेजा। 5 अप्रैल को टीम ने फतेहपुर रेंज पहुंच अपना काम शुरू कर दिया। अलग-अलग जगह पर पांच मचान बनाए गए। इन मचान में टीम अपनी ट्रैंकुलाइज गन लेकर शाम से लेकर सुबह तक बैठी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। अब टीम दो दिन पहले वापस जामनगर लौट गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धामी के सामने जीत के साथ पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के रिकॉर्ड तोड़ने की भी होगी चुनौती
Next: वीडियो जर्नलिस्ट अनिल नेगी के परिवार को मदद दिलाएंगे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.