Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मुख्यमंत्री धामी नौ मई को करेंगे नामांकन
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • देहरादून

मुख्यमंत्री धामी नौ मई को करेंगे नामांकन

RNS INDIA NEWS 05/05/2022
Pushkar-Singh-Dhami.jpg

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत उपचुनाव में नौ मई को नामांकन कराएंगे। चंपावत सीट से भाजपा के मुख्य चुनाव संयोजक और पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नौ मई को भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराएंगे। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों ने तैयारी तेज कर दी है। चंपावत उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है।
चंपावत सीट में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि पूर्व विधायक गहतोड़ी ने समाचार एजेंसी आरएनएस को बताया कि सीएम नौ मई को नामांकन करेंगे। नामांकन में सभी मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। गहतोड़ी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं, आम लोग भी मुख्यमंत्री को रिकार्ड वोटों से विजयी बनाने के लिए जुटे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रत्याशी खड़ा न कर नई नजीर पेश करने की सभी दलों से अपील की है।

उन्होंने कहा कि सीएम के क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने से इलाके में विकास की नई इबारत रची जाएगी। चंपावत उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। पहले दिन चार नामांकन पत्र बिके। निर्वाचन अधिकारी हिमांशु कफल्टिया ने कहा कि बुधवार को भाजपा ने नामांकन पत्रों के चार सैट खरीदे। नामांकन पत्र 11 मई तक जमा किए जा सकेंगे।
चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस अपने प्रत्याशी के चयन के लिए माथापच्ची में लगी है। जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत का कहना है कि पार्टी आज तक उम्मीदवार के नाम का एलान कर देगी। पार्टी इस उपचुनाव को हल्के में नहीं लेगी, बल्कि भाजपा के दावे और हकीकत को लोगों के सामने रखेगी। हालांकि पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी बाहरी प्रत्याशी को मैदान में नहीं उतारेगी। जिन तीन नामों पर विचार किया जा रहा है, उनमें एक महिला भी है। कांग्रेस की तरह ही आम आदमी पार्टी से भी चंपावत उपचुनाव में नया चेहरा मैदान में होगा। इस साल विधानसभा के आम चुनाव में चंपावत सीट से आप के प्रत्याशी रहे एडवोकेट मदन सिंह महर उपचुनाव में मैदान में उतरने के इच्छुक नहीं है। अलबत्ता पार्टी का कहना है कि वह चुनाव मैदान में उतरेगी। प्रदेश प्रवक्ता संगीता शर्मा का कहना है कि प्रत्याशी के चयन के लिए प्रदेश प्रभारी दीपक बाली की अध्यक्षता में काशीपुर में छह मई को बैठक होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धन्‍नासेठ किसान ले रहे हैं गरीब किसानों के हिस्‍से का लाभ
Next: एसएसपी अल्मोड़ा ने जनपद की एसओजी टीम को किया भंग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • पुरानी पेंशन बहाली और समान स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.